गड्डा युक्त सड़क पर यात्रा करना कठिन

खौराटी गांव से बनकटी ब्लॉक की दूरी 6 किलोमीटर हैं। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे बड़े व विद्यालय वाहन गुजरते रहते हैं। बेशुमार गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:22 PM (IST)
गड्डा युक्त सड़क पर यात्रा करना कठिन
गड्डा युक्त सड़क पर यात्रा करना कठिन

बस्ती : सरकार जहां एक तरफ सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की बात कर रही है। वहीं अधिकांश सड़कें बदहाल पड़ी है। जिस का नजारा देखाना हो बनकटी विकास खण्ड के खैराटी गांव से ब्लॉक मुख्यालय बनकटी जाने वाली सड़क पर आइए। यह सड़क इस कदर टूटी है जिससे लगता है कि गड्ढों में ही सड़क है। हल्की सी बारिश होने पर भी इन गड्ढों मे पानी हफ्तों तक भरा रहता है। सड़क पर चौथे दिन भी जलभराव से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है।

गांव के रामाज्ञा चौरसिया के घर के सामने जलभराव है। सड़क पर अब भी कई जगह घुटनों तक पानी भरा हुआ है। चौरसिया ने कहा कि सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने बताया कि गड्ढों में पानी होने से अनुमान ही नहीं लग पा रहा है। राहगीर गिरकर घायल हो जा रहे हैं। गांव के डब्लू कुमार ने बताया कि गांव में जल निकासी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यहां बिन बरसात के सड़कों पर घरों का गंदा पानी बहता रहता है। संक्रमण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार खामोश है।अंगद कुमार के घर के सामने सड़क पर कीचड़ पसरा हुआ है। आए दिन राहगीर इनके घर के सामने गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं।

खौराटी गांव से बनकटी ब्लॉक की दूरी 6 किलोमीटर हैं। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे बड़े व विद्यालय वाहन गुजरते रहते हैं। बेशुमार गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इसी सड़क से बानपुर , कचनी , सिसई , कड़जा अजमतपुर , खरका , महथा आदि गांवों के हजारों लोगों का रोज का आवागमन होता है। यह सड़क इन गांवों को जिला मुख्यालय से भी जोड़ती है। डॉक्टर राम जनम ने बताया कि समस्याओं का समाधान ना होने से लोग धरना प्रदर्शन का मन बना रहे हैं। इस संदर्भ में जानकारी लेने पर खण्ड विकास अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं वहां के प्रधान से कहकर पानी निकलवा ने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की बात कही।

chat bot
आपका साथी