पोषण वाटिका में सब्जी उगाएं, शरीर की इम्युनिटी बढ़ाएं

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके नायक ने बताया कि इफको सदैव किसानों एवं पर्यावरण के हितों को ध्यान में रखकर ही विभिन्न उत्पादों को तैयार करता है। इफको ने नैनो यूरिया विकसित की है। जिसकी 500 मिली. मात्रा एक बोरी यूरिया के बराबर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM (IST)
पोषण वाटिका में सब्जी उगाएं, शरीर की  इम्युनिटी बढ़ाएं
पोषण वाटिका में सब्जी उगाएं, शरीर की इम्युनिटी बढ़ाएं

बस्ती : कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया बस्ती एवं इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-आपरेटिव लिमिटेड (इफको) बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन केंद्र के अध्यक्ष डा.एसएन सिंह ने किया।

उन्होंने महिला किसानों से कहा कि वो अपने घर के आसपास जहां भी खाली स्थान हो, वहां पर पोषण-वाटिका अवश्य स्थापित करें जिससे साल भर सब्जियां एवं फल प्राप्त होती रहें। इससे परिवार के सदस्यों को कुपोषण का शिकार नहीं होना पड़ेगा। फल एवं ताजा सब्जियां कोरोना वायरस से बचाव के लिए शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ाती हैं। आवश्यकता से अधिक उत्पादित होने पर सब्जियों को बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं।

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके नायक ने बताया कि इफको सदैव किसानों एवं पर्यावरण के हितों को ध्यान में रखकर ही विभिन्न उत्पादों को तैयार करता है। इफको ने नैनो यूरिया विकसित की है। जिसकी 500 मिली. मात्रा एक बोरी यूरिया के बराबर है। 240 में 500 मिली. नैनो यूरिया (नाइट्रोजन) का प्रयोग एक एकड़ क्षेत्रफल के लिए पर्याप्त है।

वरिष्ठ गृह विज्ञानी डा.वीना सचान ने पोषण वाटिका कैसे स्थापित करें कि तकनीक के साथ ही साथ फल एवं सब्जियों के संरक्षण की तकनीक पर चर्चा की। कार्यक्रम में जियाउद्दीन सिद्दीकी,फील्ड आफिसर बस्ती, कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डा. डीके श्रीवास्तव, कृषि प्रसार वैज्ञानिक आरवी सिंह, फसल-सुरक्षा वैज्ञानिक डा. प्रेम शंकर के साथ जनपद की प्रगतिशील महिला किसान गीता सिंह, रुखसाना, निर्मला, अंजनी आदि लगभग 30 महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं को सब्जियों की मिनी किट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी