महामारी के दौर में सरकारी कर्मी बने संकटमोचक

कार्य करते हुए हो गए हैं संक्रमित अब होम आइसोलेट होकर सुधार रहे सेहत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:00 AM (IST)
महामारी के दौर में सरकारी कर्मी बने संकटमोचक
महामारी के दौर में सरकारी कर्मी बने संकटमोचक

जागरण संवाददाता, बस्ती : कोरोना महामारी के इस दौर में सरकारी कर्मी संकटमोचक बनकर लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से लेकर अन्य विभागों के कर्मी, अधिकारी लोगों की सेहत के खातिर आपदा के इस दौर में लोगों की सुविधाओं के लिए जुटे हुए हैं। अब यह कर्मी संक्रमित हो जा रहे हैं। एक अप्रैल से अब तक 60 से अधिक कर्मी व अधिकारी संक्रमित हो गए हैं। ये सभी होम आइसोलेट में हैं और अपनी सेहत सुधार रहे हैं।

जिले में इन दिनों कोरोना वायरस लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, बिजली, जलनिगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, न्यायालय, विकास विभाग, कृषि समेत अन्य विभागों से जुड़े अधिकारी और कर्मी लोगों की सेवा में जी जान से लगे हुए हैं और कोरोना वारियर्स का फर्ज निभा रहे हैं। ये वह लोग हैं, जो आमजन की सेहत, आपदा के इस दौर में लोगों की सुविधाओं के लिए जुटे हुए हैं। सेवा करते समय संक्रमित हुए लोगों के जज्बा अभी सेवा के प्रति कम नहीं हुआ है। लोग जल्द स्वस्थ होकर काम पर लौटने के लिए प्रतीक्षा में हैं।

कोर्ट में अब तक 30 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें न्यायिक अधिकारी समेत कर्मचारी भी शामिल हैं। विकास विभाग में सीडीओ के अलावा उनके स्टेनो भी संक्रमित हो गए हैं। यह लगातार कार्य करते रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग में 10 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा दो प्रशासनिक अधिकारी भी संक्रमित हैं। बिजली में दो, शिक्षा, बैंक आदि विभाग में भी संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी कर्मी होम आइसोलेट में हैं। किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। अधिकारी समेत तीन लोग अभी तक कोरोना टीका के बाद संक्रमित हुए हैं वह भी स्वस्थ हैं।

chat bot
आपका साथी