महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर सरकार संकल्पित

क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को लेकर संकल्पित है। नारी शक्ति एवं नारियों का सम्मान उनकी प्राथमिकता है। आज नारी देश के हर उच्च पदों पर अपना योगदान दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:46 PM (IST)
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर सरकार संकल्पित
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर सरकार संकल्पित

बस्ती: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंयती पर शनिवार को हर्रैया ब्लाक परिसर में किसान कल्याण मेला व कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व विधायक अजय सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर संकल्पित है। नारी शक्ति एवं नारियों का सम्मान उनकी प्राथमिकता है। आज नारी देश के हर उच्च पदों पर अपना योगदान दे रही है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने मेले में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताया कि महिलाएं स्वयंसहायता समूह के जरिये स्वावलंबी बनें। उन्हें रोजगार के अवसर लगातार दिए जा रहे हैं। सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। महिला ग्राम प्रधान अपने पति और बेटों को प्रतिनिधि के रूप में भेजती। महिलाओं को निर्णय खुद लेना चाहिए। आधी आबादी महिलाओं की है। बेटा माता पिता की बात को इन्कार कर सकता है, लेकिन बेटी माता-पिता को कभी नहीं भूलेगी। एसपी आशीष श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह, योगेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इसके बाद विधायक ने छह किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, तो छह दिव्यागों को ट्राईसाइकिल व चार को वृद्धा पेंशन का प्रमाण पत्र वितरण किया। कृषि विभाग , बाल विकास विभाग हरैया, लघु सिचाई, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, स्वयं सहायता समूह, स्वच्छ भारत मिशन, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल, क्षय रोग सहित अन्य विभागों के स्टालों पर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिला समूह की ओर से कजरी गीत हरे रामा सावन में घनघोर बदरिया छाई रे हारी सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए गए। अध्यक्षता निवर्तमान प्रमुख योगेंद्र सिंह, संचालन परशुराम सिंह ने किया।

खंड विकास अधिकारी हर्रैया संजय नायक, अर्जुन सिंह, परशुराम सिंह, राहुल श्रीवास्तव, दुर्गेश, सीडीपीओ वंदना कुमारी, गंगेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी