मेधावियों के सपनों को लगे पंख

सभी ने कड़ी मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दोहराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 10:52 PM (IST)
मेधावियों के सपनों को लगे पंख
मेधावियों के सपनों को लगे पंख

बस्ती: सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में टापर विद्यार्थियों के सपनों को पंख लग गया। परीक्षा परिणाम आते ही यह विद्यार्थी उछल पड़े। यह मेधावी वैज्ञानिक,इंजीनियर,डाक्टर और आइएएस व आइपीएस बनने का सपना संजोए हैं। साइंटिस्ट बनना हमारा ध्येय

जिला टॉपर सौम्या पटेल का ध्येय साइंटिस्ट बनना है। हवेलिया बड़ेवन निवासी दिलीप वर्मा और नीलम चौधरी की संतान सौम्या विज्ञान के शिखर पुरुष डा. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रभावित है। बताया कि उनकी पढ़ाई में माता-पिता का भरपूर योगदान मिल रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक करुणा निधि तिवारी उर्फ केएनटी और विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। कहा कि आगे चलकर वह सफल वैज्ञानिक बनना चाहती है। बचपन से है डाक्टर बनने का सपना

जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले हर्ष सिंह (97.2 फीसद ) शहर के कटरा मोहल्ले के रहने वाले है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता सुनैना सिंह और पिता अजीत सिंह के अलावा विद्यालय के गुरुजनों को देते है। कहा कि उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनना है। बचपन से ही यह तमन्ना उन्होंने संजोया है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए उन्हें परिवार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इंजीनियर बनकर करेंगे देश की सेवा

शहर के कटरा मुहल्ले के रहने वाले अभिनव श्रीवास्तव 97 फीसद अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किए हैं। इनके पिता दयानंद लाल श्रीवास्तव लेखपाल और माता नीलम श्रीवास्तव गृहिणी है। बताया कि उनका लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा शिक्षकों को भी दे रहे हैं। कहा कि घर से लेकर स्कूल तक उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिला।

chat bot
आपका साथी