गुड़-मूंगफली व विभिन्न उत्पाद तैयार करें किसान

बस्ती आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने बु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:03 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:03 PM (IST)
गुड़-मूंगफली व विभिन्न उत्पाद तैयार करें किसान
गुड़-मूंगफली व विभिन्न उत्पाद तैयार करें किसान

बस्ती : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया बस्ती का भ्रमण किया। कुलपति ने केंद्र पर कीवी एवं कश्मीरी बेर का पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि जिले में मूंगफली खेती को बढ़ावा दिया जाए। यह भी कहा कि गुड़- मूंगफली आदि के विभिन्न उत्पाद तैयार कर किसान आमदनी बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कम से कम कीवी के दो पौधे एक साथ रोपित किए जाएं। प्रारंभ में पौधे के ऊपर नेट एवं घास-फूस से छाया प्रदान की जाए। अधिक गर्मी की दशा में पौधों के मरने की संभावना बनी रहती है। कहा कि केंद्र अपने यहां बेर की मातृ पौधशाला की स्थापना कर इनके पौधे किसानों को उपलब्ध कराएं। मूंगफली की टीजी 37 एवं नित्या हरितमा का बीज उत्पादित कर वर्ष में दो बार जून से जुलाई एवं फरवरी-मार्च में मूंगफली की खेती को जनपद में बढ़ाया जाए। मूंगफली को गुड़ प्रसंस्करण यूनिट से जोड़कर गुड़- मूंगफली आदि के विभिन्न उत्पाद तैयार करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। काला नमक के ट्रायल का अवलोकन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि काला नमक की नव विकसित प्रजातियां किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं अत्यधिक उत्पादन देने वाली हैं।

्र भारतीय मूंगफली अनुसंधान संस्थान जूनागढ़, गुजरात के सहयोग से चल रहे मूंगफली के विभिन्न ट्रायल का अवलोकन किया। जिले की जलवायु के अनुरूप उपयुक्त प्रजातियों के बीज उत्पादित कर किसानों को मूंगफली के उत्पादन के लिए केंद्र प्रेरित करें।

केंद्र के अध्यक्ष डा. एसएन सिंह, वैज्ञानिक आरबी सिंह आदि को निर्देश दिया कि प्रगतिशील किसानों एवं कृषि व्यवसायियों का सम्मिलित सम्मेलन आयोजित कर केंद्र की जानकारियों को प्रदान किया जाए। फलपौध नर्सरी, बकरी पालन, कड़कनाथ मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन, जगरी यूनिट आदि का अवलोकन किया।

chat bot
आपका साथी