कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की होगी रक्षा :जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल का हुआ स्वागतउमड़े कार्यकर्ता - शहर में बैंडबाजे के साथ निकाला गया स्वागत जुलूस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 11:11 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की होगी रक्षा :जिलाध्यक्ष
कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की होगी रक्षा :जिलाध्यक्ष

बस्ती : जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के प्रथम आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता स्वागत को उमड़ पड़े। नेताओं,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम रेलवे स्टेशन पर नए जिलाध्यक्ष के स्वागत को सुबह से ही आतुर दिखा। कार्यकर्ताओं की गर्मजोशी देखने लायक रही। कार्यकर्ताओं ने उनको फूल-मालाओं से लाद दिया।

जुलूस शहर की ओर निकल पड़ा। जगह-जगह कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े रहे। जैसे काफिला पहुंचा उत्साह से लोग उछल पड़े। नए जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं को गले लगाते चल रहे थे। कई जगहों पर उन्होंने खुद ही कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उत्साहित किया। स्वागत का यह सिलसिला शाम तक चला।

दक्षिण दरवाजा, रोडवेज, गांधीनगर, कंपनीबाग, न्यायमार्ग, फब्बारा तिराहा होते हुए बादशाह कांफ्रेंस हाल पहुंचकर स्वागत जुलूस समाप्त हुआ।

स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सबसे बड़ी पार्टी इसीलिए हैं,क्योंकि वह कार्यकर्ताओं को तरजीह देती है। हम जैसे सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलना इसका प्रमाण है। शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता के मान, सम्मान की रक्षा होगी।

स्वागत जुलूस में सदर विधायक के दयाराम चौधरी, रुधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल,महादेवा के विधायक रवि सोनकर,कप्तानगंज के विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, इं.अरविद पाल, गोपेश्वर त्रिपाठी, ग्राम प्रधान कौशल किशोर शुक्ल, अभय पाल, सत्येंद्र सिंह भोलू, सुधाकर पांडेय, अरुण भारती,अखंड सिंह, गोपेश पाल, राकेश श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, प्रभाकर मणि त्रिपाठी,जीवन चौधरी लारा,भानू प्रकाश मिश्र, कौशलेंद्र पांडेय बादशाह, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, विकास उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र, अतुल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी