कलेक्ट्रेट पर गरजे कर्मचारी और शिक्षक, प्रदर्शन

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले गुरुवार को शिक्षक और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 11:30 PM (IST)
कलेक्ट्रेट पर गरजे कर्मचारी और शिक्षक, प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट पर गरजे कर्मचारी और शिक्षक, प्रदर्शन

बस्ती : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले गुरुवार को शिक्षक और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी ने संयुक्त रूप से आवाज बुलंद की। लोगों ने कहा कि यह आंदोलन का आगाज है। यदि सरकार इस मांग को पूरा नहीं की तो आगे लड़ाई और तेज होगी। मंच के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि दोहरी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं है। अंग्रेजों के समय से कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के तहत पुरानी पेंशन की व्यवस्था बनाई गई थी। यदि सरकार इसे बहाल नहीं करेगी तो 29, 30 और 31 अगस्त को कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी कार्य बहिष्कार करेंगे। संयोजक चंद्रिका प्रसाद ¨सह ने कहा कि एक तरफ सांसद, विधायक तीन-तीन पेंशन का लाभ ले रहे हैं। कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी को पेंशन विहीन बनाकर रखा गया है। ऐसे में हम सभी कर्मचारी और शिक्षक एकजुट होकर अपनी आवाज उठाए। समिति चेयरमैन तौलू प्रसाद और शांति भूषण नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पेंशन हमारा हक है। इसके लिए आर-पार का संघर्ष है। धरने में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय ¨सह, अनिरूद्ध तिवारी, अरूणेश पाल, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मनोज कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, बाल कृष्ण ओझा, अंबिका पांडेय, इजहारूल हक अंसारी, राम सूरत यादव, दीप नरायन वर्मा, प्रमोद कुमार शुक्ल, अजीत ¨सह, अखिलेश कुमार पाठक, अमर नाथ गौतम, अजय आर्या, प्रताप नरायन, राम सुमेर, राम पूजन ¨सह, राम चंद्र यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी