18 लाख 43 हजार 417 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राज शेखर ने सोमवार को बूथ इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इतना ही नहीं अब तक किए गए चुनाव तैयारियों से संबंधित बिदुओं की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 May 2019 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 06:27 AM (IST)
18 लाख 43 हजार 417  वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
18 लाख 43 हजार 417 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

बस्ती: जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राज शेखर ने सोमवार को बूथ इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इतना ही नहीं अब तक किए गए चुनाव तैयारियों से संबंधित बिदुओं की जानकारी दी।

डीएम ने कहा कि बूथ इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान की वेबसाइट से जनपद बस्ती के इलेक्शन संबंधी जानकारी मिल सकेगी। जिला लेबल से लेकर बूथ लेबल तक की सारी जानकारी आसानी से हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही जनपद में 12 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में सभी से मतदान में प्रतिशत बढाने का आह्वान किया। बताया कि जनपद में कुल 30 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाये गए हैं, जहां पीने के पानी, सेल्फी प्वाइंट आदि की सुविधाएं विशेष रूप से होगी।

पत्रकारों ने बातचीत करते हुए डीएम ने बताया कि जिले के 1462 मतदान केंद्रों के कुल 2316 बूथों पर मतदान किया जाएगा। जिले में पहली बार सभी विस क्षेत्रों में कुल 30 आदर्श बूथ तथा 5 पिक पोलिग बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदान कराने की जिम्मेदारी महिलाओं पर होंगी। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य कर्मी महिलाएं होंगी। बस्ती लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 43 हजार 417 मतदाता हैं। जिसमें नौ लाख 95 हजार 886 पुरुष तथा 8 लाख 47 हजार 394 महिला मतदाता और 137 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस बार बूथों पर तीन कतारें लगेगी। महिला और पुरुष के अलावा दिव्यांगों तथा वृद्ध जन के लिए। बूथों पर पहुंचने वाले दिव्यांग और वृद्धों का पहले स्वागत किया जाएगा, साथ ही उनसे तुरंत मतदान कराया जाएगा। मतदाता इस बार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। शाम छह बजे तक जो भी मतदाता कतार में लगेंगे, उन्हें वोट देने का मौका मिलेगा। 2316 पोलिग बूथों में से 132 पोलिग सेंटर के 166 पोलिग बूथ क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखे गए हैं।

चुनाव में 272 सब इंस्पेक्टर 688 हेड कांस्टेबल 3900 कांस्टेबल व 5318 होमगार्ड लगाए गए हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की व्यवस्था अलग से की गई है। डीएम ने बताया कि 80 फ़ीसदी मतदाताओं को आज तक वोटर पर्ची उपलब्ध करा दी गई है।

चुनाव कार्य में लगाए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक कर चुनाव तैयारियों की जानकारी के साथ-साथ उनके भ्रमण की भी रिपोर्ट ली गई है। सीडीओ अरविद कुमार पांडेय, सीआरओ चंद्र प्रकाश, पीडी आरपी सिंह मौजूद रहे।

..........

chat bot
आपका साथी