हवेली खास में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त, जिम्मेदार सुस्त

लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:39 PM (IST)
हवेली खास में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त, जिम्मेदार सुस्त
हवेली खास में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त, जिम्मेदार सुस्त

जागरण संवाददाता,बस्ती : सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत हवेली खास में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जल निकासी न होने से गंदा पानी सड़क पर जमा है। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।

मनोज के घर के सामने नाली जाम है। जिससे नाली ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जाम नाली बजबजा रही है। इस मार्ग पर स्कूल है। बड़ी संख्या में बच्चे आते जाते हैं। सड़क पर जलभराव होने से आए दिन छात्र गिर जाते हैं। जिससे उनका यूनिफार्म गंदा हो जाता है। कीचड़ के चलते कई लोग फिसलकर चोटिल हुए है। लालमती ने कहा कि लगभग एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। महिमा ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था न होने से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। महेश चौहान ने कहा कि गंदे पानी में घुसकर आना जाना लोगों की मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात पाने की मांग उठाई है।

निवर्तमान ग्रामप्रधान अजय सिंह चौहान ने कहा कि जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था, मगर कुछ लोग नाली को अवरुद्ध कर दिए है जिससे यह संकट खड़ा हुआ है। कई बार समझाकर नाली अवरुद्ध को हटवाया गया। मगर लोग दोबारा अवरुद्ध कर लिए है। परेशानी

जल निकासी न होने से सड़क पर पसरा गंदा पानी,लोग परेशान

- गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे छात्र, यूनिफार्म भी हो रहा गंदा

chat bot
आपका साथी