मंडी में डीएसओ का छापा, खोजी गई प्याज

थोक कारोबारियों के यहां प्याज का स्टाक निर्धारित सीमा से कम मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 11:13 PM (IST)
मंडी में डीएसओ का छापा, खोजी गई प्याज
मंडी में डीएसओ का छापा, खोजी गई प्याज

बस्ती : जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति छापेमारी की। इस दौरान आढ़तियों के यहां प्याज की खोज की गई। आलू-प्याज के थोक कारोबारियों के गोदाम खंगाले गए। लेकिन प्याज का स्टाक नहीं मिला।

थोक कारोबारियों के यहां प्याज का स्टाक निर्धारित सीमा से कम मिला। थोक व्यापारियों द्वारा दो दरों पर प्याज बेची जा रही थी। इसमें नई छोटी साइज की गोल्डी प्याज सात सौ रुपये प्रति क्विंटल, पुरानी प्याज 7500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा रहा था। आढ़तियों ने बताया कि बढ़ी हुई कीमत की वजह से प्याज कम मंगाई जा रही है। पूरे मंडी में महज ढाई सौ क्विंटल प्याज पाई गई। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक आढ़ती ढाई सौ क्विंटल से अधिक प्याज का स्टाक नहीं रख सकते हैं। एसएमआइ साऊंघाट संजय कुमार जायसवाल, मंडी सचिव राजितराम वर्मा, एसएमआइ सुभाष सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी