दुनिया ने जाना भारत के लोकतंत्र,न्याय पालिका की ताकत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल में विकास से लेकर धर्म और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की चर्चा की और कहा हमारे लिए जनता ही जर्नादन है। हम कहते हैं मोदी हैं तो सब मुमकिन है। यह सरकार विकास के साथ ही जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 11:12 PM (IST)
दुनिया ने जाना भारत के लोकतंत्र,न्याय पालिका की ताकत
दुनिया ने जाना भारत के लोकतंत्र,न्याय पालिका की ताकत

बस्ती : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल में विकास से लेकर धर्म और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की चर्चा की और कहा हमारे लिए जनता ही जर्नादन है। हम कहते हैं मोदी हैं तो सब मुमकिन है। यह सरकार विकास के साथ ही जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

मोदी ने कश्मीर में जड़ से आतंकवाद मिटाने के लिए धारा 370 समाप्त कर दिया तो दूसरी तरफ सुप्रीमकोर्ट ने अयोध्या का पांच सौ वर्ष पुराना श्रीराम जन्म भूमि विवाद का पटाक्षेप महज 45 मिनट में कर दिया। जनता से सवाल किया, क्या कुछ हुआ? कहीं शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा? पूरे देश में एक तिनका भी नहीं हिला। यही है भारत के लोकतंत्र और न्यायपालिका की ताकत। योगी के सवालों पर श्रीराम के जयकारे लगते रहे।

मुख्यमंत्री गुरुवार को मुंडेरवा चीनी मिल एवं बिजली उत्पादन संयंत्र का लोकार्पण एवं पेराई सत्र का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा,बसपा के साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि वे जाति,भाषा और मजहब के नाम पर समाज को तोड़ रहे थे। हम समाज को जोड़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश को समग्र विकास की राह पर ले जा रहे हैं।

गन्ना किसानों का किसानों का छह से 10 वर्षो का गन्ना मूल्य बकाया चल रहा है। यह पिछली सरकारों का पाप है। ढाई वर्ष में हमने 76 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया। अब चीनी मिलों पर किसानों का बकाया नहीं रहेगा। भुगतान में अव्वल चीनी मिलों को सरकार प्रोत्साहित करेगी और भुगतान न करने वाली मिलें कुर्क होंगी। पूर्वांचल उद्योगयुक्त बन रहा है। इसके पहले की सरकारों ने पूर्वांचल में 12 और यूपी में 29 चीनी मिलें बंद करा दी थीं। हमारी सरकार मिलों को चालू करा रही है।

------------------

सबसे बड़ी पुलिस भर्ती हमारी सरकार में

सबसे बड़ी पुलिस भर्ती हमारी सरकार ने पारदर्शी ढंग से हुई। 49 हजार पुलिस जवानों के भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। इससे पहले 75 हजार पुलिस जवानों की भर्ती हो चुकी है। पिछले सरकारों ने चेहरा,क्षेत्र और जाति देखकर नौकरी दी। झोला लेकर जिलेवार वसूली की जाती थी। तब प्रदेश में सपा-बसपा और उसकी पोषक कांग्रेस की सरकारें रही।

शहजादे और शहजादी से पूछो विकास क्या है

जनता को शहजादे और शहजादी से पूछना चाहिए कि विकास क्या है। वर्ष 1947 से 2016 तक यूपी में केवल 12 मेडिकल कालेज थे। इधर तीन साल में 15 नए मेडिकल कालेज स्थापित किए गए। 14 और मेडिकल कालेज का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स की स्थापना हुई। कांग्रेस का भी समय था, लेकिन वह असफल हुई। उनके नियत में खोट था, हमारी दृष्टि स्पष्ट है। किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना,आवास,स्वच्छता योजना के साथ सरकार हर चौखट पर विकास लेकर खुद पहुंच रही है।

chat bot
आपका साथी