डा.संजय शिक्षक प्रकोष्ठ और अनूप स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय संयोजक बने

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र. प्राथमिक शाखा बस्ती का वार्षिक चुनाव गुरुवार को हुआ। चुनाव में कन्हैया सिंह अध्यक्ष व इंद्रजीत त्रिपाठी पुन मंत्री चुने गए। चुनाव से पूर्व कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। निस्तारण पर जोर दिया गया। चुनाव में शशिकांत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:22 PM (IST)
डा.संजय शिक्षक प्रकोष्ठ और अनूप स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय संयोजक बने
डा.संजय शिक्षक प्रकोष्ठ और अनूप स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय संयोजक बने

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रांत का संजय द्विवेदी को लगातार दूसरी बार सह संयोजक बनाया गया है। यह क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला के द्वारा किया गया है। संजय द्विवेदी ने कहा कि वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ वरिष्ठ नेता अनूप खरे को भाजपा स्थानीय निकाय का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है।

प्रेस को जारी बयान में खरे ने कहा कि पार्टी हित में समर्पण भाव से कार्य करने के साथ ही वह पदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक दयाराम चौधरी, सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अजय सिंह, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, प्रेमसागर तिवारी, पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, ममता पांडेय, नितेश शर्मा, अश्वनी उपाध्याय, राकेश श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्र, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रमोद पांडेय, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, अमृत वर्मा, अभिनव उपाध्याय, आलोक पांडेय, रिकू दूबे, आदित्य श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, सुखराम गौड़, भावेश पांडेय, देवेंद्र सिंह, आशीष शुक्ल, मनीष चौबे, सरोज मिश्र, अजय पाल, अमरेश पांडेय, इं.अरविद पाल, इं.वीरेंद्र मिश्र के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में कन्हैया अध्यक्ष, इंद्रजीत बने मंत्री

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र. प्राथमिक शाखा बस्ती का वार्षिक चुनाव गुरुवार को हुआ। चुनाव में कन्हैया सिंह अध्यक्ष व इंद्रजीत त्रिपाठी पुन: मंत्री चुने गए।

चुनाव से पूर्व कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। निस्तारण पर जोर दिया गया। चुनाव में शशिकांत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अभिनव सिंह, सुरेश चंद्र उपाध्याय, अभिनव श्रीवास्तव, अब्दुल खलिल क्षेत्रीय सदस्य के रूप में चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए कर्मियों की एकजुटता पर जोर रहेगा। मांगों के लिए चल रही लड़ाई जारी रहेगी। अध्यक्ष कन्हैया सिंह व मंत्री इंद्रजीत त्रिपाठी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पुन: कर्मियों ने जिम्मेदारी सौंपी, उसी विश्वास के साथ आगे कार्य होगा। किसी भी कर्मी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं बाद में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। संरक्षक तिलकराम दूबे, सुशील गौड़, बृजेश यादव, सुजीत पांडेय, हरीश चंद्र उपाध्याय, अरुण दूबे, बृजेश सिंह, विनय सिंह, बाबूराम चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी