श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को दी विदाई

जिले में स्थापित 965 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन मूड़घाट पर विसर्जित की गई 50 प्रतिमाएं विसर्जन स्थलों पर डीएम एसपी ने पहुंचकर मातहतों को दिया जरूरी निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:01 AM (IST)
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को दी विदाई
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को दी विदाई

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं में से 965 का शुक्रवार को आसपास स्थित नदियों के घाटों, पोखरों आदि में परपंरागत तरीके से विसर्जन कर दिया गया। प्रतिमा के साथ नाचते गाते व मां का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु विसर्जन स्थल तक पहुंचे। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां को विदाई देते हुए उन्हें विसर्जित कर दिया।

शहर से सटे मूड़घाट पर इस बार विसर्जन के लिए रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। मौके पर दो नाविकों के साथ ही गोताखोर भी तैनात किए गए थे। डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी ने मूड़घाट पहुंचकर विसर्जन स्थल देखा और मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी गनेशपुर ओपी मिश्र को जरूरी निर्देश दिये। थोड़ी देर बाद ही एसडीएम पवन जायसवाल और तहसीलदार चंद्रभूषण भी मौके पर पहुंच गए। रात नौ बजे तक 49 प्रतिमाओं का विसर्जन घाट पर कर दिया गया था। वन विहार केंद्र के पास एक ट्रैक्टर के खराब हो जाने से थोड़ा व्यवधान आया, मगर पुलिस द्वारा दूसरा ट्रैक्टर मंगाकर प्रतिमा का विसर्जन कराया गया।

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार मुंडेरवा नगर पंचायत की तरफ से बूधा नाला पर प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रकाश व्यवस्था, नाव व गोताखोरों का इंतजाम किया गया था। शुक्रवार को विसर्जन के दौरान देरशाम पहुंची जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने तैयारियों का जायजा लिया। निर्देश दिया कि 18 अक्टूबर को शेष प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये गड्ढा खोदवा दिया जाए। यहां बस्ती और संतकबीरनगर जनपद की लगभग 50 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गोटवा प्रतिनिधि के अनुसार खजुरिया श्रीनेत, मरहा, थान्हवारपुर, सड़सिया, कठौतिया, बटटूपुर, बढ़नी, फुटहिया, पुरैना, बकैनिया आदि स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन संगहाघाट, कोरहा घाट, कठार जंगल में किया गया।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र बाराह क्षेत्र में 13, बक्सई घाट पर 25, पड़िया पोखरा पर 10, अटरापुल 10, महादेवा घाट 19, भादी पोखरा पर 18, कठिनइया पुल व ककरहवा पुल पर पांच-पांच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। थानाध्यक्ष दुर्विजय पुलिस टीम के साथ भ्रमणशील रहे।

.

मां के जयकारों के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

जागरण टीम, हर्रैया, बस्ती: हर्रैया क्षेत्र में शुक्रवार को विजयदशमी पर मां के जयकारों के साथ विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन विधि विधान से किया गया। उप जिलाधिकारी हर्रैया अमृतपाल कौर, क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

परशुरामपुर थाना क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन मनोरमा नदी में सम्पन्न हुआ। कोहराएं में मनोरमा घाट पर नेदुला, कोहराएं, चौबिसवां, मरौटिया, जगदीशपुर, चेफवा बाजार, कुंवरापुर, सुकरौली, बस्थनवां में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से लोगो ने किया। एसआइ पवन मिश्र अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। मखौड़ा धाम में मुकुंदपुर, यरता, वेरता, करिगहना, हड़ही, नरायनपुर, रायपुर, दुफेड़ी, अहिरौला, मजगवां, अरजानीपुर, पचौहा, मदनापुर, रघुनाथपुर, अचरोल तल्हवापुर, जिवनरायनपुर, सेहरिया सहित अन्य जगहों की करीब एक सौ से अधिक प्रतिमाओं को विसर्जन देररात तक हुआ। श्रृंगीनारी में नाथपुर, भटिनिया, अमौली, रसूलपुर, डुहवा पांडेय, खदरा, पितूडा, बसेवाराय, गन्नीपुर, रघवापुर चनगहवा महाखरपुर, लालपुर आदि गांवों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर अवधेश राज सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।

महराजगंज क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं ने पेंदाघाट पर किया। कुछ प्रतिमाएं पंडूलघाट पर भी विसर्जित की गईं। क्षेत्र के महराजगंज, फरेंदा सेंगर, नरायनपुर, बिहरा, भलुहिया, ओझागंज, नैपुरवा, मरवटिया, मेढउआ, के अतिरिक्त पोखरा बाजार, बरहटा, कुढ़वा, कौड़ीकोल आदि स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए भक्तों का हुजूम नाचते गाते हुए निकला। छावनी क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन रामरेखा, अकला, बघुआपार, पूरे दीवान, रेनवाल, कल्याणपुर, पावड़, कोटिया आदि घाटों पर किया गया। दुबौलिया क्षेत्र में स्थापित कुल 71 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की देरशाम तक सरयू नदी के तट पर किया गया। कुछ प्रतिमाएं पंडूल घाट तथा पेंदा घाट जबकि विशेषरगंज की प्रतिमा भकरही पुल के निकट विसर्जित की गई। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी लगे रहे। विक्रमजोत क्षेत्र की प्रतिमाएं सरयू नदी के किनारे तीन प्रमुख विसर्जन स्थल 10 नंबर ठोकर, कल्याणपुर और मुंडेरीपुर में विसर्जित की गईं। कुल 48 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान छावनी थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कप्तानगंज के नकटीदेई बुजुर्ग, महुआरी, बेलसड, गढ़ा गौतम, पिलखाएं आदि स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन पंडूल घाट पर हुआ।

.

गाजे-बाजे के साथ 22 स्थानों पर हुआ 235 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

भानपुर, बस्ती : शारदीय नवरात्र पर सोनहा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पंडालों में 276 देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। इनमें से 57 असनहरा चौकी क्षेत्र में थीं। विजयदशमी के दिन 235 देवी प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ 22 स्थानों पर नदियों व जलाशयों में विसर्जन कर दिया गया। शेष 41 मूर्तियों का विसर्जन पूर्णिमा को किया जाएगा।

दोपहर से विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ जो देरशाम तक चलता रहा। कुआनो नदी के शिवाघाट पर सर्वाधिक 29 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यहां गौर थाना क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया। शिवाघाट पर सोनहा व गौर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहे। बड़ौंगी नहर में 23, बैड़ा पुल पर 17, अईला घाट पर 14, कठिनइया पुल पर 13, इटहिया घाट पर 12 व विभिन्न जलाशयों में 86 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दो प्रतिमाओं का विसर्जन डुमरियागंज में राप्ती नदी में किया गया। उपजिलाधिकारी नीरज पटेल, तहसीलदार केशरी नन्दन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र विसर्जन स्थलों का भ्रमण करते रहे।

.....

रुधौली क्षेत्र की 112 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

रुधौली, बस्ती: रुधौली तहसील क्षेत्र में स्थापित 112 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत, तहसीलदार प्रमोद कुमार ने विसर्जन स्थलों का जायजा लिया। धौली थाना क्षेत्र के बौद्धधरा घाट पर पिपरा कला, बिजलपुर ,रायठ, बजहा, सेवड़ा, पकरी सोयम, कैराना की प्रतिमा विसर्जित की गई। सिरसिया घाट पर रमवापुर, डड़वा तिवारी, महुआर, लोधपुरवा, छपिया, हनिवता गांव की प्रतिमा विसर्जन की गई। रेरुआ नाला में हसनी, दुबौलिया, बांसखोर कला, सिसवारी खुर्द, सेमरा की प्रतिमा, आमी नदी के घाट पर सुरुवार खुर्द, सुरवार कला, मथुरापुर की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर रुधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ भ्रमणशील रहे।

chat bot
आपका साथी