छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

स्थानीय कस्बा निवासी युवक रवी कुमार जयसवाल उम्र 17 बर्ष पुत्र राजकुमार जयसवाल ने शनिवार की रात अपने घर के एक कमरे में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे फसरी लगा कर जान दे दी सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज लालगंज संदीप कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवा कर अपने कब्जे के लेकर थाने पर भेजवा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:04 AM (IST)
छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव
छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

बस्ती : लालगंज बाजार में रविवार को एक युवक का शव छत की कुंडी से लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

लालगंज कब्जा निवासी रवि जायसवाल (17) पुत्र राजकुमार जयसवाल शनिवार की रात रोज की तरह भोजन कर घर के दूसरी मंजिल पर सोने चला गया। रविवार देर तक जब वह छत से नीचे नहीं आया तो मां सुभावती उसे जगाने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार दरवाजा पीटते हुए आवाज दी। अंदर से कोई आहट न आने पर उसने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर बेटे का शव छत की कुंडी में बंधी रस्सी के सहारे लटकता देखा। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग एकत्र हुए। सूचना पर चौकी इंचार्ज लालगंज संदीप कुमार मय टीम घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार भी पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया। पास में मोबाइल भी बरामद हुआ। रवि अपनी मां के साथ घर पर रहकर गैस चूल्हा बनाने से संबंधित कार्य करता था। पिता राजकुमार व बड़ा भाई अमित मुंबई में नौकरी करते हैं। डेढ़ माह बाद उसके बड़े भाई की शादी की होनी है। घटना की वजह अभी अस्पष्ट है।

chat bot
आपका साथी