अफवाहों से रहें दूर, टीका लगवाएं जरूर

कई जगह समय से पहले टीकाकरण कार्य बंद हो जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:28 PM (IST)
अफवाहों से रहें दूर, टीका लगवाएं जरूर
अफवाहों से रहें दूर, टीका लगवाएं जरूर

जासं,बस्ती: जिले में अभी भी कोविड टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। धीमी गति के चलते बहुत से लोग टीकाकरण से वंचित है। कहीं वैक्सीन नहीं उपलब्ध है तो कहीं समय से पहले टीकाकरण कार्य बंद हो जा रहा है। ऐसे में लोगों को वापस लौट जाना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे लगवाने में कोई खतरा नहीं है। कोरोना से लड़ने से टीका एक ढाल की तरह कार्य करता है। अवसर मिले तो टीका अवश्य लगवाएं। कोविन पोर्टल के अनुसार जिले में अब तक एक लाख चौरानबे हजार दो सौ इकतालिस लोगों ने टीका लगवाया है। जिसमें से एक लाख छप्पन हजार सात सौ सैंतालिस लोगों ने पहली डोज ली है। सैंतीस हजार चार सौ चौरानबे लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। पिपरपाती मुस्तहकम निवासी श्याम सिंह यादव ने बताया कि कोरोना का टीका लगवाने से कोई परेशानी नहीं है। कोरोना से लड़ने के लिए टीका एक ढाल की तरह काम करता है। अवसर मिलने पर टीका अवश्य लगवाएं। गनेशपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए टीका सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। इसे लगवाकर खुद को सुरक्षित करें। खुद भी टीका लगवाएं साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें। चिकित्साधिकारी सीएचसी कुदरहा डा. फैज वारिस ने बताया कि टीका लगवाने के बाद खतरा कम हो जाता है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे लगवाने के बाद कोई भी समस्या नहीं होती है। टीका अवश्य लगवाएं। डायट प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी ने बताया कि अफवाहों से दूर होकर टीका लगवाएं। इस महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण जरूरी है। इसलिए मौका मिलने पर टीका जरूर लगवाएं।

chat bot
आपका साथी