धान खरीद के लिए जिला स्तर पर बना कंट्रोल रूम

सहकारी समिति के छह पीसीएफ के आठ और यूपीपीसीयू के दो क्रय केंद्र बंद पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM (IST)
धान खरीद के लिए जिला स्तर पर बना कंट्रोल रूम
धान खरीद के लिए जिला स्तर पर बना कंट्रोल रूम

जागरण संवाददाता, बस्ती : धान खरीद अभियान में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने एवं समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद के किसान समस्या समाधान के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05542-245725 एवं वाट्सएप नंबर 7839565077 पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। बताया कि 28 अक्टूबर को जनपद में स्थापित समस्त 121 धान क्रय केंद्रों का भौतिक सत्यापन सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया है। संबंधित केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी