कांग्रेस की कोख से पैदा होता है आतंकवाद : विनय कटियार

सबूत मांगने वालों की जगह पागलखाना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 11:32 PM (IST)
कांग्रेस की कोख से पैदा होता है आतंकवाद : विनय कटियार
कांग्रेस की कोख से पैदा होता है आतंकवाद : विनय कटियार

बस्ती : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कहा कि कांग्रेस की कोख से आतंकवाद पैदा होता है। अफजल गुरु से लेकर सभी गुरु घंटाल कांग्रेस की देन हैं। राहुल गांधी उसी परंपरा के नेता हैं। आतंकवाद के खिलाफ हुई कार्रवाई का सबूत मांग रहे हैं। इसका कोई और सुबूत नहीं होता। कटियार मंगलवार को कंपनीबाग के निकट स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित विजय संकल्प रैली में चुनावी शंखनाद करने पहुंचे थे। कहा कि पुलवामा की घटना के बाद आतंकवाद से बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना को खुली छूट दी है। नई तकनीक से पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने को तबाह किया गया। सबूत मांगकर कांग्रेस और गठबंधन के लोग सेना के शौर्य को दबा रहे है। ऐसे लोगों की जगह पागलखाने में होनी चाहिए। अटल से लेकर मोदी तक सभी ने अच्छे कार्य किए हैं। कांग्रेस शासन में रसोई गैस के लिए लाइन लगती है। अटल जी प्रधानमंत्री बने तो ठेले पर गैस बेची गई। मोदी ने घर-घर मुफ्त रसोई गैस भेजवाई। अटल जी ने गांवों को सड़क से जोड़ने की मुहिम छेड़ी थी तो मोदी ने सड़कों का जाल बिछा दिया। 95 फीसद गांव सड़क, बिजली, शौचालय से आच्छादित हो चुके हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर अंकुश लगाया है। इस चुनाव में मुलायम सिंह की नैया डूब रही है। कांग्रेस जनता का दिल दुखा रही है। सभा को लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, विधायक संजय जायसवाल, विधायक अजय सिंह, विधायक रवि सोनकर, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, लोकसभा संयोजक राम सिगार ओझा ने भी संबोधित किया। पुष्कर मिश्र, प्रमोद पांडेय, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, विवेकानंद मिश्र, धर्मेंद्र जायसवाल व अभिनव उपाध्याय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी