कमिश्नर और आइजी ने गूगल मीट के जरिये किया संवाद

दोनों अधिकारियों द्वारा आगामी त्योहारों नवरात्र दुर्गा पूजा एवं दशहरा के साथ अन्य पर्वों के लिए तय स्थानों पर अनुमति व रामलीला मैदान पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया। भीड़भाड़ वाली जगह पर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के लिए कहा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 11:23 PM (IST)
कमिश्नर और आइजी ने गूगल मीट के जरिये किया संवाद
कमिश्नर और आइजी ने गूगल मीट के जरिये किया संवाद

बस्ती: आयुक्त बस्ती मंडल गोविद राजू एनएस एवं पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र अनिल कुमार राय ने मंगलवार को गूगल मीट के जरिए बस्ती मंडल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ डिजिटल संवाद किया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।

दोनों अधिकारियों द्वारा आगामी त्योहारों नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के साथ अन्य पर्वों के लिए तय स्थानों पर अनुमति व रामलीला मैदान पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया। भीड़भाड़ वाली जगह पर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के लिए कहा गया। ऐसे व्यक्ति जो गड़बड़ी कर सकते है, उन्हें चिह्नित कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और भारी मुचलके में पाबंद करने के लिए निर्देशित किया गया। इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित दिए। ऐसे स्थान जहां पर चेन स्नेचिग आदि की घटनाएं होने की संभावना रहती हैं, वहां पुलिस बल की तैनाती, डायल-112 पीआरवी की सतर्कता जांचने व मौके पर जाकर ब्रीफ करने के लिए डीएम और एसपी को निर्देशित किया गया। ऐसे स्थानों को चिह्नित करने जहां महिला संबंधी अपराध घटित होने की संभावना रहती है, वहां पर महिला पुलिस बल द्वारा पेट्रोलिग व गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। संवेदनशील जगहों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा। महत्वपूर्ण स्थान पर समय-समय पर पैदल मार्च करने, लूट, चेन स्नेचिग आदि की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर निगरानी रखने और परिक्षेत्र के जिलों की सीमा पर पुलिस बल की ड्यूटी के साथ-साथ वीजिविलिटी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

chat bot
आपका साथी