बारिश ने रोकी क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान की राह

लगातार हो रही मूसलधार बारिश से सफाई कार्य पर विराम लग गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:09 AM (IST)
बारिश ने रोकी क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान की राह
बारिश ने रोकी क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान की राह

जासं, कप्तानगंज, बस्ती : विकास खंड में चलाए जा रहे क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान को तगड़ा झटका लगा है। बारिश के चलते अभियान की तैयारियों पर पानी फिर गया है।

63 ग्राम पंचायतों के लगभग 200 गांवों को स्वच्छता एवं हरियाली से संवारने की तैयारी थी। तय हुआ कि प्रत्येक दिन छह ग्राम पंचायतों में संबंधित न्याय पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों की टीम उतरेगी। गलियों, नालियों व चक मार्गों की सफाई करेगी। अभियान की शुरुआत रतास, कप्तानगंज, बिहारा, दुधौरा, अक्षतपुर, महुआ लखनपुर गांव से शुरू भी हो चुका है। ग्राम प्रधानों ने बताया कि खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर सभी गांवों को गांधी जयंती से पहले स्वच्छ बनाने की योजना है। मानीटरिग की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत सहज राम व एडीओ कोआपरेटिव मृत्युंजय सिंह को सौंपी गई है। काफी बारिश होने के चलते अभियान पर ब्रेक लग गया है।

chat bot
आपका साथी