चोक हुई नालियां, घरों में घुसा पानी

बारिश से धान की फसल खेतों में गिर गई हैं। जिससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:32 PM (IST)
चोक हुई नालियां, घरों में घुसा पानी
चोक हुई नालियां, घरों में घुसा पानी

जासं, बभनान, बस्ती : दो दिनों की लगातार बारिश से कस्बे में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। नालियां चोक होने से पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। कई मोहल्लों में घरों में पानी घुस गया है। नागरिक परेशान होकर मदद की गुहार लगा रहे हैं।

वार्ड नंबर 11 बभनान-हरैया मार्ग पर जलनिकासी नहीं हो पा रही है। नालियां चोक होने से आसपास के कई घरों में पानी घुस गया है। बभनान रेलवे स्टेशन से चीनी मिल मार्ग पर भी जलभराव का संकट गहरा गया है। राहगीरों को यहां मुसीबत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। धान की फसल में बालियां आ गई थी। किसान विनोद सिंह, जय बहादुर सिंह, कुलदीप आदि का कहना है कि गन्ना व धान की फसल गिरने से किसानों का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी