बदहाली का दंश झेल रहा बच्चों का पार्क

सुबह सैर सपाटे के लिए पहले यहां स्थानीय लोगों का आवागमन रहता था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:57 PM (IST)
बदहाली का दंश झेल रहा बच्चों का पार्क
बदहाली का दंश झेल रहा बच्चों का पार्क

भानपुर, बस्ती : स्थानीय तहसील क्षेत्र के बैड़वा समय माता मंदिर के पास लगभग 12 साल पहले बना बच्चों का पार्क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मंगलवार को मन्दिर पर मेले में आने वाले बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा बनाया गया पार्क रख-रखाव के अभाव में बदहाल हो गया है। यही नहीं सुबह सैर सपाटे के लिए पहले यहां स्थानीय लोगों का आवागमन रहता था। वर्तमान में पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आईं हैं। जिसमें जाने पर विषैले जीवों से खतरा बना रहता है। बच्चों के झूले, बैठने के लिए लगाए गए सीमेंट के बेंच व अन्य खेलकूद के उपकरण या तो टूट चुके हैं या गायब हो गए हैं। यही नहीं पार्क के सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां, मुख्य गेट व एक अन्य गेट भी गायब हैं। पार्क में लगा नल भी खराब पड़ा है। जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से बचे हुए यंत्र भी कबाड़ में तब्दील हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी