शांति दिवस पर बटेला में स्कूली बच्चों ने पोस्टर बनाकर दिया संदेश

बुधवार को भी सुबह से लेकर देर रात तक पानी बहता रहा लेकिन इस ओर जिम्मेदार कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने बताया कि सुबह ही जलकल कर्मियों को सूचना दे दी गई थी लेकिन पाइप दुरुस्त नहीं की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:24 PM (IST)
शांति दिवस पर बटेला में स्कूली बच्चों ने पोस्टर बनाकर दिया संदेश
शांति दिवस पर बटेला में स्कूली बच्चों ने पोस्टर बनाकर दिया संदेश

बस्ती : दुनिया भर में शांति मधुरता और भाईचारे का संदेश देने वाले अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर मंगलवार को साऊंघाट ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूली बच्चों ने पोस्टर बनाकर संदेश दिया। शांति दिवस क्या है, इसके महत्व पर प्रकाश भी डाला गया।

राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्रुति त्रिपाठी ने बच्चों के साथ मिलकर पोस्टर बनाया तथा संगोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने ने बताया कि शांति के बिना जीवन का कोई आधार नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों के बीच शांति और लोगों के बीच एकता व प्यार बनाकर अंतरराष्ट्रीय झगड़ों पर विराम लगाना है। संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए कला से लेकर साहित्य, संगीत, सिनेमा और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों को शांति दूत नियुक्त किया हुआ है। डीएलएड प्रशिक्षु अंजली चौधरी ने बताया इस साल अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम एक समान और टिकाऊ दुनिया के लिए बेहतर तरीके से उबरना है। प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया विश्व शांति दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में घंटी बजा कर की जाती है जो अफ्रीका के अतिरिक्त सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है। शांति दूत सफेद कबूतरों का प्रतीकात्मक चिह्न बनाकर बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय शांति में अपना योगदान देने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक फहमीदा खातून और अनुदेशक पूनम चौधरी उपस्थित रहे।

ट्रक का पहिया धंसने से जलापूर्ति पाइप फटी

कंपनीबाग से बड़ेवन ओवरब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। दोनों तरफ की पटरियों पर लगाई गई इंटरलाकिग ईंट उखाड़ी जा रही है। उसके बाद उस पर गिट्टी डाली जा रही है। मंगलवार को फौव्वारा तिराहा के पास गिट्टी लदी ट्रक पहुंची और उसका पहिया निर्माणाधीन पटरी में धंस गया। इससे जलापूर्ति की पाइप फट गई ,जिससे पीने वाला पानी सड़क पर बह रहा है।

बुधवार को भी सुबह से लेकर देर रात तक पानी बहता रहा लेकिन इस ओर जिम्मेदार कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने बताया कि सुबह ही जलकल कर्मियों को सूचना दे दी गई थी, लेकिन पाइप दुरुस्त नहीं की गई। इससे हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। निर्माणाधीन पटरी पर जलभराव हो गया है। कहा कि सरकार भले ही बूंद-बूंद जल सहेजने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन उन्हीं के मातहत इस स्लोगन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जेई जलकल अर्चना कुमारी ने बताया कि पाइप फटने की जानकारी होते ही कर्मियों को मौके पर भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी