शांता देवी मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद पांडेय का निधन

वह राममंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:04 AM (IST)
शांता देवी मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद पांडेय का निधन
शांता देवी मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद पांडेय का निधन

बस्ती: पौराणिक स्थल श्रृंगीनारी स्थित शांता देवी मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद पांडेय उर्फ जमुना बाबा का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 90 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उनके छोटे पौत्र राजू दास ने बताया कि पांच अगस्त को अयोध्या में जिस दिन भगवान श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास हुआ, वह बहुत प्रसन्न थे। बोले कि जीवन बचा रहा तो अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम का दर्शन अवश्य करेंगे। वह राममंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे। उनके बड़े पौत्र लालजी पांडेय ने मखौड़ा धाम में मनोरमा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया।

chat bot
आपका साथी