चार लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान

बस्ती गौर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर विवाद कर रहे चार लोगों का शांति भंग की आशंका में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:17 AM (IST)
चार लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान
चार लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान

बस्ती : गौर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर विवाद कर रहे चार लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।

थाना क्षेत्र के परासडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो रही थी। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के केदार नाथ मिश्र व हृदय नारायण मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महुआ डाबर गांव में हुए विवाद में पुलिस ने मनोज गुप्ता निवासी भिटिहवा बभनान थाना गौर व अनूप सिंह निवासी महुआडाबर थाना गौर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

.........

पांच सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

परशुरामपुर, बस्ती: परशुरामपुर थाना क्षेत्र के श्रृंगीनारी मंदिर मोड़ के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। परशुरामपुर के एसएचओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान शुक्रवार को सुबह पांच बजे श्रृंगीनारी मंदिर मोड़ पर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास 500 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान दिलीप यादव निवासी खटकौदा थाना पंपागढ जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई।

--

शिकायत पर हुई पेट्रोल पंप की जांच

महराजगंज, बस्ती : महराजगंज कस्बे के बिहरा झलियहवा ग्राम स्थित कला पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को शिकायत पर आपूर्ति विभाग की टीम ने जांच की।

नरायनपुर तिवारी ग्राम निवासी शिवम तिवारी ने जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप पर डीजल की में पानी मिलाकर बेचा जा रहा है। उनके निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक भानपुर रमेश वर्मा ने डीजल गुणवत्ता के अतिरिक्त उसकी माप व स्टाक की भी जांच की। जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है प्राथमिक जांच में तथ्य पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। पुन: जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी