सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के परिणाम घोषित, उछले मेधावी

निदेशक जेपी तिवारी ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिजात ने 98 फीसद अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। आदित्य चौधरी ने 95.4 फीसद अंक प्राप्त किया है। वहीं 95 फीसद अंक के साथ सुमित श्रीवास्तव अभिषेक पांडेय व अंकिता मौर्या सफल रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:17 PM (IST)
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के परिणाम घोषित, उछले मेधावी
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के परिणाम घोषित, उछले मेधावी

बस्ती: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के नतीजे शुक्रवार को दोपहर बाद जारी किए गए तो स्कूलों में मेधावी उछल पडे़। शिक्षकों ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी। हाईस्कूल बोर्ड एवं 11 और 12 वीं के तिमाही और छमाही परीक्षा परिणामों के आधार पर छात्रों की ग्रेडिग कराई गई। इसी आधार पर तैयार अंकों को सही मानते हुए सीबीएसई ने नतीजे घोषित कर दिए है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र से लेकर शिक्षक तक उत्साहित नजर आए। हालांकि पहले जैसा माहौल स्कूलों में नजर नहीं आया।

सेंट्रल अकादमी में सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा में वंशिका अग्रवाल ने 98.8 फीसद अंक पाकर सफलता अर्जित की है। श्रेया ने 98.2 फीसद अंक प्राप्त किया है। हर्षवर्धन मणि त्रिपाठी ने 97.3 फीसद, तनु सिंह 96.4, देवांश सिंह 95.1,अखंड प्रताप सिंह 94.2, सतीश यादव 93.8, अभिषेक पांडेय 94.6, रोहित जैसवार 92.4, अंशिका कसौधन 94.2, प्रिस धुरिया 93.2, पूजा चौधरी 92.2, अनिकेत चौधरी ने 91.8, शुभेंदु त्रिपाठी 91.2, देवांक पांडेय 91.2 व साक्षी चौधरी ने 91 फीसद अंक हासिल किया है। निदेशक जेपी तिवारी ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिजात ने 98 फीसद अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। आदित्य चौधरी ने 95.4 फीसद अंक प्राप्त किया है। वहीं 95 फीसद अंक के साथ सुमित श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय व अंकिता मौर्या सफल रही। प्रधानाचार्य अरविद सिंह ने बताया कि विद्यालय में परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक अभय कुमार पाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्त ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सरला इंटरनेशनल एकेडमी में दीप सिंह ने 95.2 फीसद अंक अर्जित किया है। क्षितिज सिंह राजपूत 94.8, रवि यादव 94.8, अनुराग उपाध्याय 94.4, सुधांशु त्रिपाठी 94.2, आदित्य यादव 94, अलोक कुमार राव 92.6, हर्षित श्रीवास्तव 92.6 व प्रहलाद सिंह ने 90 फीसद अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के संरक्षक रिचर्ड सर ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। केंद्रीय विद्यालय बस्ती में अदिती पांडेय वाणिज्य वर्ग में 98.2 फीसद, अहमद जैन 96, मो. अशरफ 95.6, अंशुमान वर्मा 95, कृति सिंह 94.2, युवराज सिंह 94.2 व हमरान हम्माद ने 91.4 फीसद अंक प्राप्त किया है। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंड्री स्कूल में लैबा सिराज 97 फीसद अंक हासिल किया है। मो. रेहान खान ने 95.2 फीसद, शिवा यादव 92.8, विभव कुमार 92.6, राजवीर सूर्यवंशी 91.1 व फैजा फातिमा ने 90.8 फीसद अंक हासिल किया है। प्रबंधक राजीव कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कपिल गंगा पब्लिक स्कूल में प्रथम गौड़ ने 92 फीसद अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रबंधक अशोक कुमार शुक्ल व निदेशक केके द्विवेदी ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीडीए एकेडमी मथौली में सुधीर निषाद 94.8 व निधि मिश्रा ने 92 फीसद अंक हासिल किया है। दी सीएमस स्कूल में शाश्वत सिंह ने 95 फीसद अंक हासिल किया है।

chat bot
आपका साथी