शहर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान

विशेष अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। नपाध्यक्ष ने सभी सफाई नायकों को दिशा-निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:13 PM (IST)
शहर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान
शहर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान

जासं, बस्ती : संचारी रोग नियंत्रण के लिए शहर में भी विशेष अभियान चलेगा। शुक्रवार को इसकी तैयारी बैठक नगर पालिका में नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा के अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सभी सफाई नायकों से कहा कि अभियान में सफाई सबसे महत्वपूर्ण बिदु है।

एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान के सफलता पर चर्चा की गई। अभियान के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी आइए अंसारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के साथ ही दस्तक के जरिये संचारी रोग पर प्रहार किया जाएगा। इसमें शहर की भूमिका अहम है। सभी वार्ड के सभासद इसमें सहयोग करें, ताकि अभियान सफल हो सके। बचाव एवं रोकथाम की जानकारी नगरीय नोडल अधिकारी बीएन मिश्र ने दी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने बुखार, खांसी, जुकाम होने पर देरी अब नहीं करनी है। तत्काल जांच कराएं। इससे कोविड-19 ही नहीं अन्य बीमारी से बचा जा सकता है। नपाध्यक्ष ने वार्डवार फागिग, एंटीलार्वा का छिड़काव और सफाई अभियान रोस्टर के तहत कराए जाने के निर्देश सफाई निरीक्षक को दिए। बैठक में ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, कृष्ण कुमार पांडेय सोनू, मनोनीत सभासद प्रभाकर मणि त्रिपाठी, आशीष शुक्ल, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, नवीन श्रीवास्तव, विपिन राय, यूनिसेफ के आलोक राय, प्रमोद कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी