दूर हुआ गतिरोध,दो दिन शुरू होगा पुल एप्रोच का निर्माण

बस्ती विक्रमजोत विकास क्षेत्र में बस्ती-अयोध्या सीमा पर स्थित काली नदी पर बने पुल के अप्रोच निर्माण क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM (IST)
दूर हुआ गतिरोध,दो दिन शुरू होगा पुल एप्रोच का निर्माण
दूर हुआ गतिरोध,दो दिन शुरू होगा पुल एप्रोच का निर्माण

बस्ती: विक्रमजोत विकास क्षेत्र में बस्ती-अयोध्या सीमा पर स्थित काली नदी पर बने पुल के अप्रोच निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद का मसला बुधवार को सुलझ गया। दो दिन बाद एप्रोच का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव और अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय बुधवार की शाम रामपुरपुवारी गांव में पहुंचे। यहां किसानों से लंबी बातचीत चली। इस दौरान एसडीएम हर्रैया सुखबीर सिंह,तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप के साथ ही भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। किसानों से बातचीत के बाद पुल के अप्रोच निर्माण में चला गतिरोध दूर हो गया है।

पिछले वर्ष मानसून के पहले बन रहे एप्रोच को अयोध्या जिले के ग्रामीणों ने जेसीबी से खोद दिया था। । दोनों जनपदों के बीच सीमा विवाद के चलते पुल का अप्रोच नही बन पा रहा था। नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 2013-14 में ही हो गया था। एप्रोच काजीपुर विश्वा व रामपुरपुवारी गांव निवासियों के विरोध के चलते नहीं बन पा रहा था। अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों से बातचीत हुई जिसके बाद सभी मान गए।

उपजिलाधिकारी हर्रैया ने बताया कि बस्ती की सीमा में बने इस पुल के अप्रोच का अयोध्या जिले के ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इस पुल के बन जाने से बस्ती जिले के माझा क्षेत्र की 5000 से ज्यादा की आबादी का आवागमन सुगम होगा। ब्लाक क्षेत्र के माझा किता अव्वल गांव में जिले के सबसे लंबे पुल का निर्माण सपा सरकार ने स्वीकृत किया था। 15 करोड़ की लागत से काली नदी पर 200 मीटर लंबे पुल का निर्माण हुआ था। अयोध्या की सीमा में 600 मीटर और बस्ती की सीमा में 2 किमी का अप्रोच मार्ग बनना है। इसी पुल से सरयू नदी पर बन रहे पीपा पुल के रास्ते को जोड़कर अयोध्या जिले की सीमा में बाकरगंज तक निर्माण होना है,जो अगले दो दिन में शुरू हो जायेगा।

chat bot
आपका साथी