जन्में कन्हाई,घर घर बजी बधाई .

शहर से लेकर गांव तक मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:23 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:01 AM (IST)
जन्में कन्हाई,घर घर बजी बधाई .
जन्में कन्हाई,घर घर बजी बधाई .

बस्ती: शहर से लेकर गांव तक मंगलवार को कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। हालांकि कोरोना के चलते कहीं भी भव्य आयोजन नहीं हुआ। मंदिरों, घरों के साथ ही थानों और पुलिस लाइन में सादगी के साथ फिजिकल डिस्टेसिग का ध्यान रखते हुए मास्क लगाकर लोगों ने यह पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

बस्ती शहर में बड़ेवन,कटरा, गांधीनगर, मालवीय रोड, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार में आकर्षक झांकी सजी थी। पुलिस लाइन और सभी थाना परिसर में भी श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। पुलिस लाइन और थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम में केवल पुलिसकर्मी ही शामिल हुए। आरपीएफ व जीआरपी थाना में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। गांव की गलियों में बच्चों युवाओं की टोली भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में लीन रही। व्रतियों ने उपवास रख भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। रात में जैसे ही 12 बजा वातावरण शंख और घंटे की आवाज के साथ ही नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे लगने लगे।

chat bot
आपका साथी