चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत

रुधौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के बाद गांव में दहशत का माहौल है। रात से ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का आना जाना लगा है। गांव में रुधौली वाल्टरगंज सोनहा मुंडेरवा लालगंज कोतवाली पैकोलिया थाने की फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान भी कैंप कर रहे हैं। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सोमवार की सुबह एसपी आशीष श्रीवास्तव एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत के अलावा अन्य अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:01 PM (IST)
चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत
चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत

बस्ती: रुधौली थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चला, जिसमें एक पक्ष के 50 वर्षीय नीरज सिंह उर्फ शत्रुघ्न सिंह पुत्र बृजेश बहादुर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें सीएचसी रुधौली ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नीरज सिंह उर्फ शत्रुघ्न सिंह रविवार की रात 8.30 बजे के करीब घर से 50 मीटर दूर स्थित घारी में भैंस का दूध निकाल कर वापस आ रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के अभिषेक सिंह से उनकी कुछ कहासुनी हो गई, जिससे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में 12 लोग घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी, धनंजय सिंह कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, कोतवाल शिवाकांत मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र, मुंडेरवा सत्येंद्र कुंवर, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दुर्विजय, पैकोलिया प्रदीप सिंह, लालगंज रोहित उपाध्याय पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंच गए। एएसपी और सीओ ने घटना के संबंध में दोनो पक्षों के साथ ही गांव के लोगों से भी पूछताछ की। वहीं घायलों को अस्पताल भेजने के बाद रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक के पुत्र अजीत सिंह की तहरीर पर रामकेवल पुत्र अवधन, अभिषेक पुत्र रामकेवल, संतोष सिंह पुत्र दशरथ ,झिनकू उर्फ कमलाकर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह, अनिल सिंह पुत्र बेचन सिंह ,अमित उर्फ रतनाकर पुत्र कपिल देव सिंह सहित 6 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के अभय सिंह पुत्र संतोष सिंह की तहरीर पर अमरदीप ,पंकज पुत्रगण शेर बहादुर, विपिन, दीपक, नीरज, पुत्रगण गिरिजेश बहादुर सिंह, सुरेंद्र पुत्र राम लखन विमल पुत्र रामचंद्र ऋषभ पुत्र अरविद किशन सिंह पुत्र नीरज सिंह सहित नौ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, पथराव, गंभीर चोट पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में दूसरे पक्ष के रामकेवल व जीतबहादुर सिंह को गंभीर चोटें लगीं हेँ। रामकेवल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर व जीत बहादुर सिंह को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है। अभिषेक, अक्षय ,संतोष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भेजा जेल

रुधौली पुलिस ने मामले में क्रास केस दर्ज करने के बाद एक पक्ष के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें संतोष सिंह, झिनकू उर्फ कमलाकर सिंह,अमित उर्फ रत्नाकर सिंह शामिल हैं।

बहादुरपुर गांव में छह थाने की फोर्स तैनात

रुधौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के बाद गांव में दहशत का माहौल है। रात से ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का आना जाना लगा है। गांव में रुधौली, वाल्टरगंज, सोनहा, मुंडेरवा, लालगंज, कोतवाली, पैकोलिया थाने की फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान भी कैंप कर रहे हैं। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सोमवार की सुबह एसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत के अलावा अन्य अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी