कबीर के परिजनों से मिले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश बुधवार की देर रात दिवंगत भाजपा नेता कबीर तिवारी के घर पहुंचे। परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 11:17 PM (IST)
कबीर के परिजनों से मिले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
कबीर के परिजनों से मिले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

बस्ती: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश बुधवार की देर रात दिवंगत भाजपा नेता कबीर तिवारी के घर पहुंचे। परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

कबीर को अपना निकटस्थ बताते हुए कहा कि वह युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। सभी के सहयोग व सबसे प्यार से मिलने के अपने स्वभाव के चलते सभी के दुलारे थे। उनकी मृत्यु पर पूरे प्रदेश से शोक सभाएं आयोजित हो रही हैं जो यह साबित करती हैं कि उनकी प्रसिद्धि हर जगह थी। कबीर के पिता हरिप्रसाद तिवारी ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करा कर परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी तथा भाजपा नेता प्रमोद पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र,मोनू तिवारी मलिकार तिवारी,बब्बू तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी