बिहार के बाद बंगाल में भी बनेगी भाजपा की सरकार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह पचवस गांव में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:05 PM (IST)
बिहार के बाद बंगाल में भी बनेगी भाजपा की सरकार
बिहार के बाद बंगाल में भी बनेगी भाजपा की सरकार

जागरण संवाददाता, हर्रैया बस्ती: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह सोमवार को हर्रैया पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह क्षेत्र के पचवस गांव में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। भाजपा एक अनुशासित दल है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान तत्काल होना चाहिए। पार्टी के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान दें। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी ने बिहार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। बंगाल में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। यह सुखद परिणाम सामने आने वाला है। पूरे देश में भाजपा ने काम करने विश्वास जीता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष एवं विधायक से मखौड़ा, तपसीधाम, हनुमानबाग, रामरेखा व श्रृंगीनारी जैसे पौराणिक स्थलों पर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी। जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडेय, अर्जुन सिंह प्रधान, विनोद गुप्ता, अखिलेश सिंह, राजू मौर्या, विनोद पाठक मौजूद रहे।

भाजपा सदर मंडल की बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा

बस्ती : भाजपा सदर मंडल की बैठक सोमवार को महुआपार में मंडल महामंत्री विशुद्धानंद त्रिपाठी के आवास पर हुई। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं सेक्टर प्रभारी शामिल हुए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप भट्ट ने की। बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। मतदाता सूची के पुनरीक्षण और और (बीएलए) बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने पर विचार रखे गए। सेक्टर प्रभारी एवं केडीसी के पूर्व छात्र संघ महामंत्री प्रशांत त्रिपाठी ने मतदाताओं से सहयोग एवं पार्टी के विस्तार पर प्रकाश डाला। संचलन मंडल मंत्री नीरज त्रिपाठी ने किया। सेक्टर प्रभारी शिवा त्रिपाठी, विशाल चौधरी, विजय गुप्ता, आजाद गिरि, सुनील गुप्ता, मुकेश सोनकर, दुर्गेश पांडेय, दिलीप दूबे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी