उत्कृष्ट कार्य करने वाली 71 महिलाएं सम्मानित

एंटी रोमियो टीम व एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग यूनिट) टीम ने दुबौलिया क्षेत्र के विद्यालयों में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें संबंधित कानूनों की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:15 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 71 महिलाएं सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 71 महिलाएं सम्मानित

बस्ती : सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयाजित समारोह में कोरोना काल में समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 71 महिलाओं को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी, नर्सेज, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाएं हैं।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अब आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं। कोरोना काल में इनका हौंसला प्रेरणादायी रहा। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, जिला महामंत्री रामचरण चौधरी ने कहा कि कोरोना काल की चुनौतियों में जिस तरह से लोग आगे बढ़कर समाज की मदद किए,वह सराहनीय है।

संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री शालिनी मिश्रा ने किया। महिला मोर्चा की ममता सिंह, मीना पांडेय, मृदुल शुक्ला, मीरा त्रिपाठी, ममता चौधरी, सविता तिवारी, शिवा त्रिपाठी,संध्या दीक्षित, सुषमा चौधरी ने सम्मान समारोह में महती भूमिका निभाई। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय, मीना सिंह, प्रिया सिंह, शिवांगी श्रीवास्तव, संध्या रानी, ऋचा सिंह, आशा गौड़, मीरा वर्मा, विजय लक्ष्मी चौहान, सपना यादव, रेखा चित्रगुप्त, एएनएम ज्योति गुप्ता, अपूर्वा श्रीवास्तव, स्मिता सिंह, पूजा प्रजापति, श्रद्धा पांडेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा गुप्ता, रेखा देवी, जानकी चौधरी, सावित्री, अनीता चौधरी, सुनीता देवी, रीता, आशा देवी, गुड़िया देवी, लक्ष्मी अरोरा, नीलम मिश्रा, जरीना बेगम, मंजू शुक्ला, सूर्यमती, ऊषा सिंह, राजेश्वरी, जानकी आदि को सम्मानित किया गया।

छात्राओं को दी गई हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी

एंटी रोमियो टीम व एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिग यूनिट) टीम ने दुबौलिया क्षेत्र के विद्यालयों में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें संबंधित कानूनों की जानकारी दी। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज दुबौलिया बाजार व शेर बहादुर सिंह प्रभावती देवी मेमोरियल बालिका इंटर कालेज अराजीडूही दुबौलिया के प्रधानाचार्य व सभी शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति में स्कूल की बच्चियों को प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबर 1090,1076,1098,112,108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए और आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी