धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

शिक्षित बनो संघर्ष करो और संगठित रहो का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:23 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:23 AM (IST)
धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती
धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

जागरण संवाददाता, देईसांड़, बस्ती : संत रविदास की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई । इस मौके पर संत रविदास की झांकी सजाई गई। अनुयायियों ने रात में भजन-कीर्तन और सुबह पूजा अर्चना की।

नगर पंचायत अध्यक्ष वेदकला ने बनकटी के गांधीनगर वार्ड में संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। भीमराव आंबेडकर व संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा अहिरौली, अमानाबाद, गुलौरा, चनुवा, हल्लौर, जगदीशपुर, परासी गांव की झांकियां चोलखरी मेले में दिखीं। इसके अलावा आंबेडकर नगर, गांधीनगर, चंद्रनगर, सूर्यनगर, शंकरनगर, राजेंद्र नगर, कृष्णा नगर आदि जगहों से झांकियां बनकटी कस्बे के कंपोजिट स्कूल में आयोजित मेले में आई। यहां गोष्ठी भी हुई। चंद्रनगर वार्ड की अर्चना गौतम ने संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने व उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीराम, डा. अनिल मौर्य, गोकुल प्रसाद, राजीव कुमार, रामकरन, योगेंद्र मोहन, धर्मेंद्र कुमार, राम सकल मौर्य, राजीव शुक्ल आदि मौजूद रहे। समाज में फैली कुरीतियो से लड़ते रहे संत रविदास जासं,महसों, बस्ती: रविदास जयंती के अवसर पर महसों क्षेत्र के निपनियां, दसकोलवा, ताडी़जोत, पचीसा, समसपुर, सूसीपार, साहूपार, फरदा आदि गांवों में संत रविदास जयंती पर जुलूस निकाला गया। मेले का भी आयोजन हुआ। विचारक पाढू गौतम व राम सुरेश ने कहा संत रविदास को वेदों पर अटूट विश्वास था। अशोक कुमार ने कहा उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। छुआछूत का विरोध किया और पूरे जीवन इन कुरीतियों के खिलाफ काम करते रहे। अरुण कुमार, धीरेंद्र मोहन, गंगा राम, सुरेंद्र, अमित, शेखर, लवकुश, रामू, गुप्ता, सुग्रीव, मिश्रीलाल, देवा, विक्रम, जयबीर, अश्विनी, विनोद, अरविद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी