सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, दूसरा घायल

गौर थाना क्षेत्र के सौरहा चौराहा पर सोमवार को बर्तन व चाट व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लगभग एक माह पूर्व राजू अपने परिवार के साथ सौरहा चौराहे पर आया व्यवसाय करने आया था। बताया जा रहा है कि वह गोंडा जनपद के मसकनवा बाजार का रहने वाला था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:38 PM (IST)
सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, दूसरा घायल
सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, दूसरा घायल

बस्ती: सोमवार को दोपहर 12 बजे थानाक्षेत्र के भिटिनिया मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया गया। घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। एंबुलेंस की हड़ताल के चलते घायल 2.30 बजे तक सीएचसी पर तड़पता रहा। किसी तरह निजी व्यवस्था से उसे अयोध्या जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस बात को लेकर परिवार के लोगों में नाराजगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने सामने से आ रहे बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार 23 वर्षीय सहदेव पुत्र शिव लोचन निवासी लालगंज पायरखास थाना छपिया जनपद गोंडा तथा 50 वर्षीय गरजू निवासी झेलाही थाना मनकापुर जनपद गोंडा मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक गरजू की मौत हो चुकी थी। दोनों किसी कार्य से परशुरामपुर आए थे। घटना के समय वे वापस गोंडा जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि बोलेरो चालक हिरासत में तथा वाहन कब्जे में है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

गौर थाना क्षेत्र के सौरहा चौराहा पर सोमवार को बर्तन व चाट व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लगभग एक माह पूर्व राजू अपने परिवार के साथ सौरहा चौराहे पर आया व्यवसाय करने आया था। बताया जा रहा है कि वह गोंडा जनपद के मसकनवा बाजार का रहने वाला था। सौरहा चौराहे पर किराए का मकान लेकर वह रह रहा था। रोजी रोटी के लिए चौराहे पर ही बर्तन व चाट की दुकान लगा रहा था। सोमवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी, स्थानीय लोग जब तक उसको अस्पताल ले जाते उसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने कोई विषैला पदार्थ खा लिया था। थानाध्यक्ष गौर संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया कि राजू नाम का युवक मसकनवा से आकर सौरहा चौराहे पर पूर्व प्रधान याकूब के मकान में रहकर दुकान करता था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी