बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

तभी गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस की चपेट में आ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM (IST)
बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल
बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

बस्ती: छावनी थाना क्षेत्र के खेसुआ चौराहा पर रविवार की शाम छह बजे

एक बाइक सवार हाइवे पार कर रही दो महिलाओं से टकराकर सड़क पर गिर गया। तभी गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिलाएं भी घायल हो गई। एनएचआइ की एंबुलेंस से घायल महिलाओं को सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पूरे तेजी गांव निवासी 26 वर्षीय संतोष भारती पुत्र मस्तराम के रूप मे हुई है। वहीं घायल महिलाओं की पहचान बैदोलिया गांव निवासी सुमित्रा चौहान और मंजू चौहान पुत्री आशाराम के रूप में हुई है। आग लगने से गन्ने की फसल जलकर राख

बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लोहदर के सीवान में गन्ने के खेत में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। रास्ते में फंसने के कारण फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका और एक बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। लोहदर निवासी चन्द्रमौल चौधरी पुत्र बौदलाल ने बताया कि दिन में करीब तीन बजे अचानक गन्ने की फसल में आग लग गई।

सीवान में मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लेकिन आग बुझाने के लिए पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल के पास स्थित धान के खेत में नमी के कारण फंस गई। ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर पूरी काबू पाया जाता तब तक चंद्रमौल के एक बीघे गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। ट्रैक्टर की मदद से खेत में फंसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को खींचकर बाहर निकाला गया।

chat bot
आपका साथी