डीएम से मिले भाकियू कार्यकर्ता,जताई नाराजगी

उन्नाव जनपद के ट्रांस गंगा सिटी में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज मुकदमा दर्ज किए जाने उत्पीड़न सहित जनपद की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन से मिला। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि बंद पड़ी वाल्टरगंज चीनी मिल को चलाने के साथ ही किसानों मिल श्रमिकों का बकाया भुगतान व्याज समेत कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में शोभाराम ठाकुर राम मनोहर चौधरी बंधू चौधरी नायब चौधरी त्रिवेनी प्रसाद राम महीपत घनश्याम रामफेर रामकेश रामजोखन दीप नरायन राम सूरत करिया प्रसाद बुधिराम शामिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:10 PM (IST)
डीएम से मिले भाकियू कार्यकर्ता,जताई नाराजगी
डीएम से मिले भाकियू कार्यकर्ता,जताई नाराजगी

बस्ती : उन्नाव जनपद के ट्रांस गंगा सिटी में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज, मुकदमा दर्ज किए जाने, उत्पीड़न सहित जनपद की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन से मिले। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बंद पड़ी वाल्टरगंज चीनी मिल को चलाने के साथ ही किसानों, मिल श्रमिकों का बकाया भुगतान ब्याज समेत कराया जाए। इस मौके पर शोभाराम ठाकुर, राम मनोहर चौधरी, बंधू चौधरी, नायब चौधरी, त्रिवेनी प्रसाद, राम महीपत, घनश्याम, रामफेर, रामकेश, रामजोखन, दीप नरायन, राम सूरत, करिया प्रसाद, बुधिराम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी