सांसद खेल महाकुंभ के लिए स्टेडियम में हुआ भूमिपूजन

13 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM (IST)
सांसद खेल महाकुंभ के लिए स्टेडियम में हुआ भूमिपूजन
सांसद खेल महाकुंभ के लिए स्टेडियम में हुआ भूमिपूजन

जासं, बस्ती : सांसद खेल महाकुंभ के लिए मंत्रोच्चारण के बीच शहीद सत्यवान सिंह स्मारक स्टेडियम में भूमि पूजन किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी के साथ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह और रवि सोनकर के अलावा ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, कार्यक्रम संयोजक पवन कसौधन व दुष्यंत विक्रम सिंह मौजूद रहे।

13 से 20 नवंबर तक होने वाले सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन की तैयारियां शुरु हो गई हैं। मीडिया प्रभारी अमृत वर्मा ने बताया की सांसद खेल महाकुंभ को बस्ती मिनी ओलंपिक का भी नाम दिया गया है। इसकी महीने भर पहले से तैयारियां चल रही हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा सांसद खेल महाकुंभ अब तक का सबसे ऐतिहासिक खेल महोत्सव होगा। जनपद में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। जिसमें हमारे गांव की प्रतिभा सामने आएगी। यही प्रतिभाएं देश में बेहतर प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन करेंगी।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रहेंगी। विभागीय स्तर पर लोगो को लगाया जाएगा। भारी भीड़ की वजह से पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय रहेगा। सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेन्द्र नाथ तिवारी, जगदीश शुक्ल, वरिष्ठ नेता गिल्लम चौधरी, शुक्ला, दिलीप पाण्डेय, अभिषेक कुमार, प्रमोद पाण्डेय, नितेश शर्मा, अनूप खरे, बृजभूषण पाण्डेय, विनीत त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, रवि चन्द्र पाण्डेय, सुभाष श्रीवास्तव, विष्णु शुक्ला, आशीष शुक्ला, चुरकी बाबा,धर्मेंद्र जायसवाल, नीरज प्रजापति, प्रदीप पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी