बकाया बिजली बिल 2022 की होलिका में जलाएंगे: संजय सिंह

राज्यसभा सदस्य ने कहा बेरोजगारीमहंगाई व कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:02 PM (IST)
बकाया बिजली बिल 2022 की होलिका में जलाएंगे: संजय सिंह
बकाया बिजली बिल 2022 की होलिका में जलाएंगे: संजय सिंह

जागरण संवाददाता, बस्ती : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश की जनता से यह वादा किया है कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी और किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। सारे पुराने बकाया बिजली के बिल 2022 की होलिका में जला दिए जाएंगे।

वह शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि बस्ती में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा को अनुमति नहीं दी जा रही थी। पार्टी के लोगों ने जिला प्रशासन से पूछा कि सीएम के कार्यक्रम को कैसे अनुमति मिली। काफी जद्दोजहद के बाद गुरुवार की रात में 11 बजे पदयात्रा को अनुमति दी गई। बताया कि गुरुवार को बनारस में पार्टी के तिरंगा यात्रा को अवैध घोषित कर दिया गया। सवाल किया कि प्रदेश और देश के अंदर तिरंगा यात्रा नहीं निकलेगी तो इसे कहां निकाला जाए। कहा कि उनकी पार्टी तिरंगा यात्रा पर रोक की भ‌र्त्सना करती है। लखीमपुर खीरी कांड की चर्चा करते हुए कहा कि चारो तरफ से दबाव बनने और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मंत्री के बेटे पर कार्रवाई तो हो गई, मगर मंत्री अभी अपने पद पर बरकरार हैं। जब तक देश के गृह राज्य मंत्री बर्खास्त नहीं किए जाएंगे तब तक किसानों को न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने गोरखपुर और महोबा में व्यापारी की हत्या पर पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की पुलिस लोगों की जीवन रक्षा करने की बजाय उनकी हत्या कर रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि विधान सभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा होगा।

chat bot
आपका साथी