युवक पर चाकू व सरिया से वार कर किया घायल

नगर थाना क्षेत्र के मकूनपुर मरहा गांव की घटना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल युवक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:24 PM (IST)
युवक पर चाकू व सरिया से वार कर किया घायल
युवक पर चाकू व सरिया से वार कर किया घायल

जागरण संवाददाता गोटवा, बस्ती: नगर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मरहा के मकूनपुर गांव में स्थित मुर्गी फार्म पर जा रहे 22 वर्षीय युवक पर, पैदल आए अज्ञात हमलावरों ने चाकू व सरिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की चीख सुनकर आसपास के तमाम लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची डायल 112 वह नगर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

मकूनपुर निवासी मनोज कुमार का गांव के बाहर मुर्गी फार्म है। बुधवार की देर शाम सात बजे उनका छोटा भाई 22 वर्षीय सुरेंद्र चौधरी मुर्गियों को पानी देने मुर्गी फार्म पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अज्ञात लोगों ने जिन्होंने मुंह में गमछा बांध रखा था अचानक पहुंचे और सुरेंद्र पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने चाकू व सरिये से उस पर वार किया। उसके कमर, हाथ, जांघ, पैर में चोट आई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ सुरेंद्र को देखकर तत्काल घटना की सूचना डायल 112 व नगर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक बाबूलाल व फुटहिया चौकी प्रभारी इंद्रभूषण सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। चर्चा है कि गांव के ही एक युवक से सुरेंद्र का विवाद हुआ था और उसी ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला किया। इधर ऐसी घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत है।

chat bot
आपका साथी