परशुराम-लक्ष्मण संवाद को दर्शकों ने सराहा

श्री रामलीला महोत्सव में बुधवार को धनुष यज्ञ महा महोत्सव व परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:04 PM (IST)
परशुराम-लक्ष्मण संवाद को दर्शकों ने सराहा
परशुराम-लक्ष्मण संवाद को दर्शकों ने सराहा

जासं,बस्ती: सनातन धर्म संस्था के तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में बुधवार को धनुष यज्ञ महा महोत्सव व परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान दर्शकों की भीड़ उमड़ रही। कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय एवं संवाद से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

मंचन के पहले यूनिक साइंस एकेडमी के बच्चों ने शिव-पार्वती विवाह व लव कुश द्वारा भगवान श्रीराम की पूरी जीवन कथा का मंचन किया गया। बच्चों की वेशभूषा और प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। अमरमणि पांडेय, अर्चना पांडेय, इंद्रप्रकाश शुक्ल, संतोष श्रीवास्तव, कैलाश नाथ दूबे ने शिव-पार्वती की वेशभूषा वाले कलाकारों की आरती उतारी। इंद्रप्रकाश शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र अनुकरणीय है, जिन्होंने सत्य को विजय दिलाई। इस अवसर पर रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन कर उनकी जयंती मनाई गई।

संस्था के सदस्य बृजेश सिंह मुन्ना ने वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र के बारे में दर्शकों को बताया। कथा व्यास कृष्ण मोहन ने बताया कि सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। मूर्ति स्थापना के लिए निकाली कलश यात्रा

जासं. मुंडेरवा, बस्ती : मुंडेरवा नगर पंचायत के किठिउरी में मां दुर्गा व संकटमोचन श्री हनुमानजी की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से होते हुए कलश यात्रा पूरे नगर में निकाली गई।

पूर्व डाक सर्वेक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया है। 151 कन्याओं द्वारा कलश पूजन के साथ प्रारंभ हुआ कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए बरम बाबा के स्थान पर पहुंचा। जहां लोगों ने बरम बाबा के पूजा दर्शन करने के उपरांत पुन: मंदिर परिसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नारायण देव भट्ट, अनूप कुमार भट्ट,अजय नाथ, अरविद कुमार, मोनू आदि रहे।

chat bot
आपका साथी