तीसरे दिन ताड़का वध का हुआ मंचन

ताड़का का वध होने और श्री राम का पैर छूते ही शिला से अहिल्या सुंदर नारी बनी तो जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:29 PM (IST)
तीसरे दिन ताड़का वध का हुआ मंचन
तीसरे दिन ताड़का वध का हुआ मंचन

जासं,बस्ती: सनातन धर्म संस्था और श्रीरामलीला महोत्सव आयोजन समिति की ओर से पं.अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में चल रहे श्रीराम लीला के तीसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का व मारीच-सुबाहु वध सहित कई अन्य प्रसंगों का सजीव मंचन हुआ। ताड़का का वध होने और श्री राम का पैर छूते ही शिला से अहिल्या सुंदर नारी बनी तो जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। रामलीला मंचन में व्यास कृष्णमोहन पांडेय, निर्देशक विश्राम पांडेय ने बताया कि गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ के पास अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राजा दशरथ से कहा कि राक्षस उनके यज्ञ में व्यवधान डाल रहे हैं। यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेजा जाए। राजा दशरथ ने कहा कि राम और लक्ष्मण उन्हें प्राणों से प्यारे हैं छोटे बालक किस प्रकार से राक्षसों से उनकी रक्षा कर पाएंगे। वे चाहें तो सेना भेज दी जाएगी। लेकिन जब गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ को समझाया कि राम और लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा के साथ ही विश्वामित्र से धनुष यज्ञ का ज्ञान भी हासिल करेंगे तो राजा दशरथ ने राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेज दिया। राम और लक्ष्मण ने यज्ञ की रक्षा करने के साथ ताड़का सहित कई राक्षसों का बध किया। समिति के सदस्य सुभाष शुक्ल ने कहा कि प्रजा की रक्षा करना राजा का दायित्व है जिसे भगवान श्री राम ने अपने लीला के माध्यम से सबको बताया है। बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्हें नैतिकता, सदाचार, शस्त्र और शास्त्र की विद्या का ज्ञान देना चाहिए।

बुधवार को धनुष यज्ञ महामहोत्सव का मंचन होगा। राणा दिनेश प्रताप सिंह, अनिल मिश्र, राहुल त्रिवेदी, भोलानाथ चौधरी, नरसिंह दूबे, रोहन दूबे, परमेश्वर शुक्ल, राजेश चित्रगुप्त, प्रमोद गाडिया, रमेश सिंह, अखिलेश दूबे, बृजेश सिंह मुन्ना, अमन, अंकित, अभय, शशांक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी