चौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

किसानों व जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार सदैव तत्पर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:28 PM (IST)
चौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
चौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

जासं. सल्टौआ, बस्ती : भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम सल्टौआ मंडल के तेनुआ स्थिति भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुआ।

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ल ने की। प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने सरकार के साढ़े चार साल के जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि किसानों व जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार सदैव तत्पर है। जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह गेहूं व धान के समर्थन मूल्य पर चर्चा की। संचालन राकेश कुमार शुक्ल ने किया। प्रधान रामलौट यादव, सूरज यादव, राजकुमार चौधरी, अंबिका लाल चौधरी, राम बुझारत, मायाराम चौधरी, कृष्ण चंद्र चौधरी, शिवपूजन, प्रेमचंद्र आदि रहे। सरकार का प्रयास किसानों को मिले फसलों का वाजिब दाम : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम पूरे जिले भर में चलाए जा रहे हैं। शनिवार को परशुरामपुर ब्लाक के ठाकुरपुर गांव में, रामनगर ब्लाक के जमोहन, धवाय, बनरही जंगल में, बहादुरपुर ब्लाक के कलवारी में, बनकटी ब्लाक के मनकोरा खुर्द में, बस्ती सदर ब्लाक के मंझरिया व मुंडेरवा में, सल्टौआ ब्लाक के तेनुआ, परशुरामपुर के पकड़ा खुर्द में, रुधौली ब्लाक के बनकटिया में चौपाल कार्यक्रम हुआ। विकास खंड गौर के सलहदीपुर गांव में ग्राम किसान चौपाल आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनके फसलों का वाजिब दाम मिले। जिससे किसानों की आय दोगुना हो सके। अध्यक्षता मडल अध्यक्ष सत्यम पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि गोपेश्वर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, वरुण पांडेय, प्रदीप द्विवेदी, रमेश गुप्ता ने चौपाल में शामिल लोगों को जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी