पुतला जलाने पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका

नए तीनों कृषि कानून व महंगाई के विरोध में जुटे थे किसान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:11 AM (IST)
पुतला जलाने पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका
पुतला जलाने पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका

जागरण संवाददाता, दुबौला, बस्ती : नए कृषि कानून और महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला जलाने की तैयारी में जुटे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। किसानों ने सरकार पर पुलिस के डंडे के बल पर आवाज दबाने का आरोप लगाया।

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के जिलेबीगंज बाजार में शनिवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कुछ लोग पहुंचे और सरकार का पुतला जलाने की तैयारी में जुट गए। इसकी जानकारी जब जिला प्रशासन व पुलिस को हुई तो प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार, थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी दुबौला जय शंकर पांडेय मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गए। गहमागहमी के बीच घंटेभर पुलिस और किसानों के बीच वार्ता हुई। तब जाकर किसान माने।

किसानों ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने घर से नहीं निकलने दिया। सरकार पुलिस के बल पर किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कहा किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बंधू चौधरी, गौर ब्लॉक अध्यक्ष रामधीरज पटेल, राम अवतार यादव, मुकेश पटेल, गंगाराम, शिव मूरत आदि मौजूद रहे। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

जासं. देईसाड़, बस्ती : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बनकटी ब्लाक के मकदूमपुर, सजनाखोर, कोनी, पूरनपुर, रौतापर, शंकरपुर में नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। नेताओं ने कहा कि महंगाई चरम पर है। लालगंज थाने की पुलिस मुस्तैद रही। खेत मजदूर यूनियन 25 अक्टूबर को करेगा धरना-प्रदर्शन

जासं, बस्ती: खेत मजदूर यूनियन 25 अक्टूबर को जनहित के सवालों को लेकर साऊंघाट ब्लाक पर धरना-प्रदर्शन करेगा। जिला मंत्री वीरेंद्र प्रताप मिश्र ने कहा कि प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

शनिवार को तैयारी बैठक में जिला मंत्री ने कहा कि मनरेगा का कार्य लगभग बंद हो चुका है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली बिल की बढ़ोतरी से आमजन परेशान है। राम मूरत, बाबूलाल, रामचरन, रामसजीवन, मंगरू, चम्पा देवी, उदयराज, पप्पू, किसलावती, मीना देवी, सरोजनी देवी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी