औपचारिकता में निपटा थाना समाधान दिवस

थानेदारों ने सुनी शिकायतें तमाम फरियादी निराश लौटे लालगंज सोनहा और दुबौलिया में एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:28 PM (IST)
औपचारिकता में निपटा थाना समाधान दिवस
औपचारिकता में निपटा थाना समाधान दिवस

जागरण टीम, बस्ती: शनिवार को थाना समाधान दिवस औपचारिकता की भेंट चढ गया। हालत यह रही कि अधिकांश थानों पर उच्चाधिकारियों के न पहुंचने से थानेदारों को ही शिकायतों की सुनवाई करनी पड़ी। यही कारण रहा समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर आए फरियादी थानों से मायूस होकर लौट गए।

कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम राय ने शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 10 मामले आए, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं पुरानी बस्ती थाने पर एसओ आलोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल छह मामले आए, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाने पर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने सुनवाई की। यहां कुल 16 मामले आए, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। छावनी थाने पर तहसीलदार सत्येंद्र सिंह और एसओ रोहित उपाध्याय ने शिकायतों की सुनवाई की। कुल 12 मामलों में से एक का निस्तारण किया गया। परशुरामपुर थाने पर प्रभारी निरीक्षक आलोक सोनी ने 20 मामलों की सुनवाई की। इसमें से एक का निस्तारण कराया गया। दुबौलिया में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने 30 मामलों की सुनवाई की, मगर मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। कप्तानगंज में नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने 10 मामलों की सुनवाई की, मौके पर तीन का ही निस्तारण हो सका।

लालगंज में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने कुल सात मामलों की सुनवाई की। राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। कलवारी में थानाध्यक्ष अरविद कुमार शाही ने 26 मामलों की सुनवाई की। इसमे तीन का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

वहीं सोनहा थाने में सुबह 11 बजे तक कोई फरियादी आया ही नहीं। इसके बाद दो मामले आए जिनकी सुनवाई एसआइ रामदेव ने की। दोनों का निस्तारण नहीं हो पाया।

chat bot
आपका साथी