325 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया कोविड से बचाव का टीका

जिला व ब्लाक स्तरीय समेत गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीम किया वैक्सीनेशन रविवार अवकाश के दिन भी अभियान चलाकर दी गई कोविडरोधी वैक्सीन की डोज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM (IST)
325 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया कोविड से बचाव का टीका
325 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया कोविड से बचाव का टीका

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में कोरोना से बचाव का टीका छूटे लोगों को लगाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार अवकाश के दिन भी अभियान चलाकर कोविडरोधी वैक्सीन की डोज दी गई। कुल 325 बूथों पर 6037 लोगों को टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि 12 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। बूथों पर पहुंचे लोगों का पंजीकरण कराते हुए टीकाकरण किया गया। महिला अस्पताल में 61 लोगों को कोविशील्ड, 15 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता ने वैक्सीनेशन किया। तसनीमा फरहीन, बुशरा खातून व दुर्गेश ने सहयोग किया। जिला अस्पताल में 50 को कोविशील्ड, 20 को को-वैक्सीन लगी। एएनएम अपूर्वा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, प्रीति चौरसिया, विकास त्रिपाठी, अभिषेक चौधरी ने वैक्सीनेशन किया। इसके अलावा सभी 14 सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया गंभीर रूप से बीमार रहने वाले व्यक्तियों को खोजकर उनको टीका लगाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोग कर रही हैं। अब तक जिले में 18 लाख 96 हजार 183 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शहर में नोडल अधिकारी नगरीय डा. एके कुशवाहा के नेतृत्व में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण किया गया। सीएचसी साऊंघाट में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल द्विवेदी की अगुवाई में क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाकर छूटे लोगों को टीका लगाया गया। अधीक्षक ने बताया कि 589 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 219 को कोविशील्ड प्रथम, 354 को द्वितीय, 15 को को-वैक्सीन प्रथम, एक को द्वितीय डोज दी गई। बताया कि गांवों में भ्रमण करके छूटे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव के प्रधान, सचिव व सफाई कर्मियों से सहयोग लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी