35 दिन में 22 किसानों से खरीदे धान, महज छह का हुआ भुगतान

बरसांव में 1100 चिलमा में 2526 क्विंटल हुई है धान की खरीद बोरी की कमी धान के नमूने जांचने के नाम पर किया जा रहा परेशान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:20 PM (IST)
35 दिन में 22 किसानों से खरीदे धान, महज छह का हुआ भुगतान
35 दिन में 22 किसानों से खरीदे धान, महज छह का हुआ भुगतान

जासं, दुबौलिया, बस्ती: जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू है, लेकिन अभी तेजी नहीं आ पा रही है। दुबौलिया क्षेत्र में धान खरीद का बुरा हाल है। 35 दिन में बरसांव के धान क्रय केंद्र पर महज 22 किसानों से 1100 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। इस तरह एक दिन में भी एक किसान का धान नहीं खरीदा जा रहा है। छह किसानों का ही भुगतान किया गया है। किसान तौल से लेकर भुगतान के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

मंगलवार को दो क्रय केंद्रों की जागरण ने पड़ताल की तो क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी खुलकर सामने आ गई। किसानों का आरोप है क्रय केंद्र प्रभारी बोरे की कमी और धान के नमूने की जांच के नाम पर परेशान कर रही हैं। बरसांव क्रय केंद्र पर हनुमत पाठक, अनिल सिंह, जनार्दन सिंह, ताड़कनाथ, सुखदेव, समर बहादुर, महेश कुमार, अलाउद्दीन आदि किसानों से धान की खरीद हो चुकी थी। वहीं मौके पर कुकरीपुर के पप्पू सिंह का धान तौला जा रहा था। केंद्र प्रभारी मधुबाला सिंह ने बताया मिलरों से अभी एग्रीमेंट नहीं हो पाया है, बावजूद इसके तौल हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। बताया 200 किसानों ने पंजीकरण कराया है। छोटे किसानों के धान की पहले तौल कराई जा रही है। केंद्र पर 2000 बोरियां हैं।

चिलमा क्रय केंद्र पर अब तक 27 किसानों से 2526 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। यहां कामता प्रसाद, मंगरु, अवधेश सिंह, जगदंबा प्रसाद, राम हरीश सहित 27 किसानों से 2526 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। 14 किसानों का भुगतान उनके खातों में चला भी गया है। बोरियां न होने के कारण तौल प्रभावित है। क्रय केंद्र पर किसानों द्वारा अपनी बोरियों में लाए गए धान की ही तौल कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी