बूथों पर सपा को करें मजबूत, 2022 में होगा परिवर्तन

एमएलसी संतोष यादव सनी ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:39 PM (IST)
बूथों पर सपा को करें मजबूत, 2022 में होगा परिवर्तन
बूथों पर सपा को करें मजबूत, 2022 में होगा परिवर्तन

जागरण संवाददाता, गौरा, बस्ती : विधानसभा कप्तानगंज के ग्राम पंचायत कोदई में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी के आवास पर रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सपा एमएलसी संतोष कुमार उर्फ सन्नी यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अपने बूथों पर सपा को मजबूत करें तो 2022 में परिवर्तन जरूर होगा।

एमएलसी ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर संवाद बनाया साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा भी की।

राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल है। किसानों का ख्याल नहीं रखती। डीजल, पेट्रोल खाद्य वस्तुओं सहित सब्जियों के दाम पर नियंत्रण न होना सरकार की नाकामी को साबित करती है। सरकार बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कप्तानगंज रण बहादुर यादव व संचालन लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव हृदय राम यादव ने किया। इस मौके पर जिला सचिव कविद्र चौधरी अतुल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम यादव, रन बहादुर यादव, तूफानी यादव, अजीत सिंह, अरविद यादव, राजमणि चौधरी, राम जनक यादव, रामधनी शर्मा, आनंद चौधरी आदि मौजूद रहे।

----

सम्मानित किए गए निर्वाचित जनप्रतिनिधि

समाजवादी पार्टी कार्यालय कप्तानगंज में भी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कप्तानगंज रन बहादुर यादव ने की। एमएलसी ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्यों को मानदेय दिया जाएगा। भाजपा सरकार अपने सभी मुद्दों पर फेल है। इस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। टीईटी परीक्षा रद्द होने पर सरकार की खिल्ली उड़ाई। जिला सचिव अतुल कुमार चौधरी ने कहा कि विकासखंड से लेकर तहसील तथा जिला में सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार बनते ही इस पर लगाम लगाया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से दुर्गेश कुमार प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालाराम चौधरी, तेजपाल यादव, शिवराम यादव, पंकज मिश्रा, राकेश मिश्रा, अखिलेश मौर्य, सुरेश यादव, राजू खान, जमील अहमद, नसीम आदि रहे।

chat bot
आपका साथी