बरात जा रहे युवक पर फायरिग का आरोपित गिरफ्तार

भीटी मिश्र गांव के आगे बड़ेरिया मोड़़ पर पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन पर फायर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:45 PM (IST)
बरात जा रहे युवक पर फायरिग का आरोपित गिरफ्तार
बरात जा रहे युवक पर फायरिग का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता पैकोलिया, बस्ती: पैकोलिया थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र गांव के समीप बड़ेरिया कुंवर मोड़ पर पांच जून को बरात जा रहे युवक पर फायरिग कर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि हसीनाबाद -अमारी मार्ग पर स्थित गजियापुर गांव के समीप आरोपित शिवम तिवारी उर्फ कल्लू मौजूद है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेश यादव,राजेश कुमार दूबे और उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पांच जून को क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर गांव में राममूरत वर्मा के घर छावनी थाना क्षेत्र के केशरिया गांव से बरात आयी थी। छावनी थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द गांव निवासी विनय कुमार यादव उर्फ रोहित अपनी मोटरसाइकिल से बरात आ रहा था। भीटी मिश्र गांव के आगे बड़ेरिया मोड़़ पर पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन पर फायर कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित पर एसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित पिपरपाती चौराहे से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,बस्ती : लालगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित परसांव गांव निवासी प्रवीण पाल उर्फ परविद को पिपरपाती चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता ने लालगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो युवकों ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को रात में सोते समय छप्पर में से उठा ले गए थे। मुंह में कपड़ा ठूसकर एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया, मगर वह किसी तरह उनके चंगुल से बच निकली। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। लालगंज पुलिस मामले में पहले मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की, मगर बाद में दोनों आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, जान-माल की धमकी के साथ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकुंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी