अस्थि कलश यात्रा पहुंचने पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM (IST)
अस्थि कलश यात्रा पहुंचने पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि
अस्थि कलश यात्रा पहुंचने पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, वाल्टरगंज, बस्ती : लखीमपुर खीरी की घटना में मृत चार किसानों व एक पत्रकार की अस्थि कलश यात्रा रविवार को वाल्टरगंज चीनी मिल पहुंची। यहां भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

अस्थि कलश यात्रा किसान शहीद स्थल मुंडेरवा से निकलकर बनकटी, कुदरहा, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर के बांसी, इटवा, डुमरियागंज होते हुए वाल्टरगंज पहुंची थी। कलश यात्रा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव दीवान चंद पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी, जिला महासचिव हृदय राम वर्मा शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, श्रमिकों के बकाया वेतन भुगतान व चीनी मिल चलाए जाने की भी मांग की। दीवान चंद पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि किसानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और जब तक न्याय नहीं मिल जाता किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। संचालन शोभाराम ने किया।

----

कुआनो के अमहट घाट में हुआ अस्थियों का विसर्जन :

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन बस्ती मंडल के पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने रविवार को लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए किसानों और पत्रकार की अस्थि कलश यात्रा कुआनो के अमहट घाट पर विधि विधान से विसर्जित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्र को मोदी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया किए जाने की मांग उठाई। भाकियू मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र किसान, बस्ती जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष जर्नादन मिश्र, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय के साथ ही अनूप चौधरी, भारतेंदु प्रताप, रामचंद्र, महेंद्र कुमार, परमात्मा चौधरी, रामचंद्र सिंह, आरपी चौधरी, केके तिवारी, जय जर्नादन मिश्र, रमेश चौधरी, त्रिवेनी, गनीराम, कन्हैया प्रसाद, राजेंद्र कुमार, गौरीशंकर, विनोद कुमार, दीप नरायन, रामनरायन, सुजीत चौधरी, सत्यराम आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी